बसपा प्रमुख मायावती ने 5 नवंबर को लखनऊ में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की अहम बैठक बुलाई है। इसमें आकाश आनंद समेत प्रदेश और जिला स्तर के नेता शामिल होंगे। बैठक में 6 दिसंबर की प्रस्तावित रैली, संगठन विस्तार और आगामी चुनावों की तैयारियों पर चर्चा होने की संभावना है। पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां भी सौंपी जा सकती हैं।
Category: राजनीति
INDIA गठबंधन की रैली से पहले ओवैसी का कांग्रेस पर हमला, SIR को लेकर कही दोहरी नीति की बात
दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की मेगा रैली से पहले असदुद्दीन ओवैसी ने SIR मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा है। उन्होंने हैदराबाद, बेंगलुरु और दिल्ली में कांग्रेस के अलग-अलग रुख पर सवाल उठाए। रैली में 50 हजार से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। सुरक्षा के लिए 4 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
आनंद मोहन का JDU नेतृत्व पर हमला, संजय झा को घेरा; बोले- ‘नकली लीडर पार्टी को कर रहे बर्बाद’
बिहार में MLC चुनाव के नतीजों के बाद JDU में घमासान तेज हो गया है। पूर्व सांसद आनंद मोहन ने संजय झा और पार्टी के मौजूदा नेतृत्व पर निशाना साधते हुए उन्हें हार का जिम्मेदार बताया। उन्होंने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाने के फैसले को NDA के लिए नुकसानदेह करार दिया और अनंत सिंह का समर्थन भी किया।
Amit Shah Statement: अमित शाह का बड़ा ऐलान, 2029 के बाद भी नरेंद्र मोदी ही बनेंगे प्रधानमंत्री! यूपी से दिया सियासी संदेश
लखनऊ में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में अमित शाह ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने भरोसा जताया कि नरेंद्र मोदी 2029 के लोकसभा चुनाव के बाद चौथी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। साथ ही यूपी चुनाव 2027, योगी सरकार, समान नागरिक संहिता (UCC) और प्रदेश में अगले 30 साल तक भाजपा की सरकार रहने को लेकर भी बड़ा दावा किया।
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का ‘जन महाभियोग’, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव; राहुल गांधी देंगे समापन भाषण
इंडिया गठबंधन शुक्रवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सांकेतिक ‘जन महाभियोग’ कार्यक्रम आयोजित करेगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे प्रस्ताव पेश करेंगे और राहुल गांधी समापन भाषण देंगे। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी। एसआईआर में कथित अनियमितताओं और वोट चोरी के आरोपों को लेकर विपक्ष यह विरोध दर्ज करा रहा है।
Rahul Gandhi Rally: राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी, अब सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी; कारोबार प्रभावित होने की जताई आशंका
राहुल गांधी की रैली को लेकर दिल्ली के व्यापारियों ने नाराजगी जताई है। व्यापारियों ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर रैली के कारण कारोबार प्रभावित होने की आशंका जाहिर की है। उनका कहना है कि आयोजन से बाजारों में आवाजाही और व्यापारिक गतिविधियों पर असर पड़ सकता है। व्यापारियों ने इस मामले में ध्यान देने की अपील की है।
