इंडिया गठबंधन शुक्रवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सांकेतिक ‘जन महाभियोग’ कार्यक्रम आयोजित करेगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे प्रस्ताव पेश करेंगे और राहुल गांधी समापन भाषण देंगे। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी। एसआईआर में कथित अनियमितताओं और वोट चोरी के आरोपों को लेकर विपक्ष यह विरोध दर्ज करा रहा है।
Category: राजनीति
Rahul Gandhi Rally: राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी, अब सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी; कारोबार प्रभावित होने की जताई आशंका
राहुल गांधी की रैली को लेकर दिल्ली के व्यापारियों ने नाराजगी जताई है। व्यापारियों ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर रैली के कारण कारोबार प्रभावित होने की आशंका जाहिर की है। उनका कहना है कि आयोजन से बाजारों में आवाजाही और व्यापारिक गतिविधियों पर असर पड़ सकता है। व्यापारियों ने इस मामले में ध्यान देने की अपील की है।
इजराइल चुनाव में नेतन्याहू को झटका, बहुमत के बावजूद विपक्ष के सामने सरकार बनाने की चुनौती; फिलिस्तीनी दल बने निर्णायक
इजराइल के चुनावी समीकरणों में बेंजामिन नेतन्याहू के गठबंधन को बहुमत खोने के संकेतों के बाद विपक्ष के सामने सरकार बनाने का अवसर उभरा। हालांकि, फिलिस्तीनी नेतृत्व वाली पार्टियों के साथ गठबंधन को लेकर मतभेदों ने स्थिति जटिल कर दी। जानिए कैसे विपक्ष की एकजुटता, अरब नागरिकों का प्रतिनिधित्व और राजनीतिक शर्तें सत्ता का भविष्य तय कर सकती हैं।
Israel Election Results: नेतन्याहू की लिकुड सबसे बड़ी पार्टी बनने की राह पर, सरकार बनाने में फंस सकता है पेच
इजरायल के एग्जिट पोल में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की लिकुड पार्टी को लगभग 27 सीटें मिलने का अनुमान है। हालांकि, नेतन्याहू और उनके प्रतिद्वंद्वी गादी आइसेनकोट के नेतृत्व वाले गुटों को करीब 51-51 सीटें मिल सकती हैं। बहुमत के लिए 61 सीटें जरूरी हैं। ऐसे में अरब पार्टियां सरकार गठन में अहम भूमिका निभा सकती हैं।
Rahul Gandhi पर Shivraj Singh Chouhan का तंज, बोले- महादेव किसी पार्टी के नहीं, श्रीराम किसी दल के नहीं
राहुल गांधी की त्रिपुंड तिलक वाली तस्वीर को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि महादेव किसी पार्टी के नहीं और श्रीराम किसी दल के नहीं हैं। उन्होंने सनातन संस्कृति में हरि-हर के एकत्व और धार्मिक आस्था का भी उल्लेख किया।
