कानपुर के बिठूर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव में भाजपा के राना समरेंद्र सिंह ने 2483 वोटों से जीत दर्ज की। उन्हें 4210 वोट मिले, जबकि सपा समर्थित आदर्श द्विवेदी को 1727 मत हासिल हुए। इस जीत के साथ 26 साल से एक ही परिवार का अध्यक्ष पद पर दबदबा बरकरार रहा।
Category: राजनीति
UP News: नेहा बोरा के ‘बांग्लादेश क्रांति’ वाले बयान पर योगी आदित्यनाथ की प्रतिक्रिया, बोले- सत्ता का रास्ता जनादेश से निकलता है
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा के बांग्लादेश में छात्र आंदोलन को लेकर दिए बयान पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिक्रिया दी है। एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सत्ता का रास्ता जनादेश से निकलता है, अराजकता से नहीं। योगी ने युवाओं, चुनाव सुधार और भारत में सत्ता परिवर्तन की राजनीति पर भी टिप्पणी की।
UP News: CM योगी का बड़ा बयान; राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए संतों को भी शस्त्र उठाने के लिए रहना होगा तैयार
वाराणसी में भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्र और धर्म की रक्षा को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि शस्त्र सिर्फ पूजन की वस्तु नहीं, बल्कि जरूरत पड़ने पर राष्ट्र रक्षा का माध्यम भी हैं। कार्यक्रम में उन्होंने सनातन परंपरा, काशी विश्वनाथ धाम, राम मंदिर और जरूरतमंद परिवारों को सिलाई मशीनें देने का भी जिक्र किया।
UP Politics: IAS की नौकरी छोड़कर राजनीति में उतरीं दिव्या मित्तल, नई पार्टी ‘जननीति भारत’ का ऐलान; बोलीं- अब राज आपका होगा
IAS अधिकारी रहीं दिव्या मित्तल ने करीब 13 साल की प्रशासनिक सेवा के बाद राजनीति में कदम रखा है। उन्होंने सोशल मीडिया लाइव के जरिए नई पार्टी ‘जननीति भारत’ का ऐलान किया और चुनाव लड़ने की बात कही। किसानों, छोटे व्यापारियों, महिला सुरक्षा और जनता की भागीदारी को प्राथमिकता देने की बात करते हुए उन्होंने अपनी राजनीतिक योजना सामने रखी।
