MLC Election Results 2026: 28 सीटों में NDA ने जीतीं 16, कांग्रेस को सिर्फ नागपुर में मिली जीत; पीएम मोदी के तंज पर पवन खेड़ा का पलटवार

उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक में 28 MLC सीटों के चुनाव नतीजों में NDA ने 16 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस को केवल नागपुर में सफलता मिली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तंज पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पलटवार किया। जानिए चारों राज्यों के नतीजे और MLC चुनाव की प्रक्रिया।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस की जीत, फडणवीस ने डिलीट किया ‘बिग फैट जीरो’ वाला पोस्ट

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में नागपुर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार अभिजीत गोविंदराव वंजारी की जीत के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की एक्स पोस्ट चर्चा में आ गई। नतीजों से पहले फडणवीस ने कांग्रेस को ‘बिग फैट जीरो’ मिलने का तंज कसा था। कांग्रेस की जीत के बाद उन्होंने यह पोस्ट डिलीट कर दी।

ITAT Pune: पति से मिले 60 लाख रुपये पर विधवा महिला को राहत, आयकर विभाग की टैक्स बढ़ोतरी हटाने का आदेश

पुणे में आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण ने विधवा महिला को बैंक खाते में जमा करीब 60.07 लाख रुपये के मामले में राहत दी। महिला ने बताया कि यह रकम उसे दिवंगत पति से उपहार में मिली थी। उपलब्ध दस्तावेजों और स्पष्टीकरण पर विचार करने के बाद न्यायाधिकरण ने 60 लाख रुपये की टैक्स बढ़ोतरी हटाने का निर्देश दिया।

Mumbai Air Pollution: MMR में 18.3% गाड़ियां जांच में मिलीं अनफिट, 5,821 वाहनों पर कार्रवाई

मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए महाराष्ट्र परिवहन विभाग ने विशेष जांच अभियान चलाया। 1 से 15 अक्टूबर के बीच 31,899 वाहनों की जांच हुई, जिनमें 5,821 नियमों का उल्लंघन करते मिले। इन पर 6.20 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया, जबकि करीब 1.92 करोड़ रुपये की वसूली हुई।

Bay of Bengal Cyclones: बंगाल की खाड़ी में क्यों आते हैं ज्यादा चक्रवाती तूफान? जानें इसकी भौगोलिक वजह

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की घटनाएं पूर्वी भारत के तटीय राज्यों के लिए बड़ी चुनौती हैं। गर्म समुद्री सतह, नमी, हवाओं की अनुकूल स्थिति और भौगोलिक बनावट चक्रवातों के विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। जानिए बंगाल की खाड़ी में अरब सागर के मुकाबले अधिक तूफान बनने के प्रमुख कारण।

Punjab Drug Crisis: पंजाब में नशे का बढ़ता कहर, ओवरडोज से मौतें और नशा विरोधी कार्यकर्ताओं की हत्याओं ने बढ़ाई चिंता

पंजाब में नशे का बढ़ता संकट गंभीर चिंता का विषय बन गया है। NCRB के आंकड़ों के अनुसार, 2024 में राज्य में नशीले पदार्थों के अत्यधिक सेवन से 106 लोगों की मौत दर्ज हुई। वहीं, नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले कार्यकर्ताओं की हत्याओं ने कानून-व्यवस्था और उनकी सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए हैं।

Neeraj Yadav Death: तीन बार के एशियन पैरा गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव का निधन, डोपिंग बैन के बाद मुश्किल दौर से गुजर रहे थे

एशियन पैरा गेम्स में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले भारतीय जैवलिन थ्रोअर नीरज यादव का निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें दिल्ली स्थित फ्लैट में मृत पाया गया। नीरज पर 2023 में चार साल का डोपिंग प्रतिबंध लगा था। उनके निधन की परिस्थितियों और कारणों को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

BPSC ASO Mains Result 2026: बिहार एएसओ मेंस का रिजल्ट जारी, संतोष कुमार ने किया टॉप; सरिता कुमारी दूसरे स्थान पर

बिहार लोक सेवा आयोग ने BPSC ASO मेंस परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। संतोष कुमार ने पहली रैंक हासिल की, जबकि सरिता कुमारी दूसरे और राहुल राज कुमार तीसरे स्थान पर रहे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम देख सकते हैं। आयोग ने विभिन्न श्रेणियों के कटऑफ अंक भी जारी किए हैं।

Jio Platforms IPO Listing: बेटी ईशा की बातें सुन भावुक हुए मुकेश अंबानी, 1977 के दिनों को किया याद

जियो प्लेटफॉर्म्स की लिस्टिंग के मौके पर ईशा अंबानी ने 1977 का एक किस्सा सुनाया, जिसे याद कर मुकेश अंबानी भावुक हो गए। उन्होंने बताया कि धीरूभाई अंबानी चाहते थे कि आम लोग भी रिलायंस की तरक्की में हिस्सेदार बनें। ईशा ने जियो की उपलब्धियों और भाई आकाश अंबानी की मेहनत की भी तारीफ की।

Karnataka MLC Election Result 2026: BJP ने जीतीं 3 सीटें, JD(S) को 1 पर जीत; कांग्रेस का नहीं खुला खाता

कर्नाटक विधान परिषद चुनाव 2026 में बीजेपी ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि उसकी सहयोगी JD(S) ने बेंगलुरु शिक्षक सीट अपने नाम की। चारों सीटों पर कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। 23 अक्टूबर को हुए मतदान की मतगणना 28 अक्टूबर को पूरी हुई। नतीजों से कर्नाटक में NDA को राजनीतिक बढ़त मिली है।