उत्तर प्रदेश में दो दिन की बारिश और तेज हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। तापमान में गिरावट से सुबह-शाम ठंड बढ़ गई है, लेकिन राहत अभी पूरी तरह नहीं मिली। मौसम विभाग ने 24 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। आखिर आपके जिले में मौसम कब साफ होगा?
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के भीतर चल रही नाराजगी को दूर करने के लिए अमित शाह ने बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपनी शिकायतें भुलाकर एकजुट होने की अपील की। आखिर पार्टी के अंदर असंतोष की वजह क्या है और योगी सरकार को लेकर शाह ने क्या कहा?
हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद उम्मीद थी कि आजम खां और अब्दुल्ला आजम जल्द जेल से बाहर आएंगे। पांच मामलों में रिहाई परवाने भी जारी हो गए, लेकिन एक कानूनी अड़चन ने पूरी प्रक्रिया रोक दी। आखिर किस वजह से दोनों की रिहाई अटक गई और अब आगे क्या होगा?
उत्तर प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने को लेकर सियासी बहस तेज हो गई है। अमित शाह के बयान के बाद शादी, तलाक, संपत्ति और लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़े संभावित बदलावों पर चर्चा शुरू हो गई है। जानिए, उत्तराखंड के यूसीसी मॉडल के आधार पर यूपी में कौन से नियम बदल सकते हैं।
लखनऊ के KGMU धर्मांतरण मामले में एसटीएफ की जांच रिपोर्ट से कई गंभीर आरोप सामने आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, पैथोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी और रेडियोलॉजी विभाग समेत कई विंग में महिला डॉक्टरों और कर्मचारियों के कथित शोषण, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के मामले दर्ज किए गए हैं।
उत्तर प्रदेश में 1 नवंबर 2026 से धान की सरकारी खरीद शुरू होने जा रही है। योगी सरकार ने इस बार 65 लाख मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य रखा है। किसानों को कॉमन धान पर 2441 और ग्रेड-ए पर 2461 रुपये प्रति कुंतल MSP मिलेगा। भुगतान 48 घंटे में होगा और 20 रुपये अतिरिक्त भी दिए जाएंगे।
चक्रवाती तूफान का असर आखिर कितने किलोमीटर तक पहुंच सकता है? सामान्य तूफान का व्यास करीब 480 से 500 किलोमीटर होता है, लेकिन इसका प्रभाव 1000 से 2200 किलोमीटर या उससे अधिक क्षेत्र तक महसूस किया जा सकता है। जानिए सुपर टाइफून टिप का आकार, तूफान के कमजोर होने की वजह और मौसम पर इसका असर।
उत्तर प्रदेश में हाईवे पर सफर करने वालों को जल्द टोल की लंबी लाइनों से राहत मिल सकती है। NHAI पश्चिमी यूपी और हरियाणा सीमा के 13 टोल प्लाजा पर MLFF बैरियर फ्री सिस्टम लागू करने जा रहा है। नई व्यवस्था में AI कैमरों और FASTag से टोल अपने आप कटेगा और वाहन बिना रुके आगे बढ़ सकेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी कर दी है। देश के 9.34 करोड़ किसानों के खातों में 18,690 करोड़ रुपये भेजे गए। उत्तर प्रदेश के 2.24 करोड़ से अधिक किसानों को 4482.19 करोड़ रुपये मिले हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली से पहले मिली सहायता पर आभार जताया।
वाराणसी और अहमदाबाद के बीच सीधी रेल सेवा शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साबरमती-वाराणसी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। नई ट्रेन मीरजापुर, प्रयागराज, कानपुर, आगरा और जयपुर समेत कई शहरों से होकर गुजरेगी। जानिए ट्रेन का पूरा टाइमटेबल, रूट, स्टॉपेज और यात्रियों को मिलने वाली सुविधाएं।