UP MLC Election Result: हरि सिंह ढिल्लो की रिकॉर्ड जीत, सपा को 17,676 वोटों से हराया

उत्तर प्रदेश शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो ने बरेली-मुरादाबाद सीट पर रिकॉर्ड जीत दर्ज की। उन्होंने सपा के हाजी दानिश अख्तर को 17,676 वोटों से हराया। लखनऊ में उमेश द्विवेदी फिर जीते, जबकि वाराणसी में लाल बिहारी यादव ने जीत दोहराई। चुनाव में 3,183 वोट निरस्त हुए।

UP Investment News: सीएम योगी का बड़ा फोकस, सिंगापुर के साथ निवेश पर होगी चर्चा; यूपी में बढ़ेंगे उद्योग और रोजगार?

उत्तर प्रदेश में निवेश और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने नई संभावनाओं पर जोर दिया है। सिंगापुर के प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रस्तावित बैठक में निवेश, औद्योगिक परियोजनाओं और रोजगार पर चर्चा होगी। जानिए योगी सरकार का वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का लक्ष्य और निवेश को जमीन पर उतारने की तैयारी।

Shiva Sharma Case: श्रद्धा दुबे और बहन की संपत्तियों की जांच तेज, बैंक खातों का भी खुलेगा राज

लखनऊ के शिवा शर्मा मौत मामले में हजरतगंज पुलिस ने श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर तनवीर की संपत्तियों व बैंक खातों की जांच तेज कर दी है। श्रद्धा के छह लाख रुपये वाले खाते को पहले ही फ्रीज किया जा चुका है। अब पुलिस क्राइम सीन रिक्रिएशन और फोरेंसिक जांच के जरिए मौत की गुत्थी सुलझाने की कोशिश करेगी।

UP Minimum Wages Hike: योगी सरकार ने बढ़ाई मजदूरी, श्रमिकों को हर महीने मिलेंगे 238 रुपये तक ज्यादा

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी की नई दरें तय कर दी हैं। 1 अक्टूबर 2026 से लागू दरों के तहत मजदूरों को हर महीने 174.25 रुपये से 238.39 रुपये तक अतिरिक्त मिलेंगे। नोएडा और गाजियाबाद में कुशल श्रमिकों की मजदूरी सबसे ज्यादा बढ़ी है। जानें जिलेवार नई वेतन दरें।

UP MLC Election Result: उमेश द्विवेदी ने तीसरी बार दर्ज की जीत, लखनऊ शिक्षक सीट पर लगाई हैट्रिक

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन सीट पर भाजपा के उमेश द्विवेदी ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर हैट्रिक लगाई। उन्हें 12,508 वोट मिले। सपा प्रत्याशी सुशील कुमार को छह हजार से अधिक मतों से हार का सामना करना पड़ा। मतगणना में गड़बड़ी के आरोपों और हंगामे के कारण परिणाम घोषित होने में देरी हुई।

UP Weather Update: यूपी में आज से बदलेगा मौसम, 30 अक्टूबर तक भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मौसम बदलने की संभावना है। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, 29 और 30 अक्टूबर को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई जिलों में तेज बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली का खतरा रह सकता है। लखनऊ में भी मौसम बदलने के आसार हैं। जानिए किन जिलों में बारिश का अलर्ट है और लोगों को क्या सावधानियां बरतनी चाहिए।

Atiq Ahmed Property Attached: अतीक अहमद की 30 करोड़ की संपत्ति कुर्क, शाइस्ता परवीन के लिए बनना था आलीशान फार्महाउस

प्रयागराज में अतीक अहमद से जुड़ी करीब 30 करोड़ रुपये की कथित बेनामी जमीन कुर्क की गई है। 11 बीघा में फैले 14 भूखंडों पर कार्रवाई हुई। जांच के मुताबिक, यहां शाइस्ता परवीन के लिए फार्महाउस बनाने की योजना थी। अब प्रशासन अन्य संपत्तियों का पता लगाने में जुटा है।

Sitapur Accident News: सीतापुर में तालाब में मिली कार, तीन कारोबारियों की मौत से मचा हड़कंप

सीतापुर में तीन कारोबारियों के लापता होने का मामला दर्दनाक हादसे में बदल गया। बहराइच से लौट रहे तीनों की कार पंचपीर गांव के पास तालाब में मिली। क्रेन से कार बाहर निकाली गई तो अंदर शव बरामद हुए। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर दुर्घटना की वजह तलाश रही है।

UP News: यूपी में किसानों को बड़ी राह! रबी सीजन में 12 लाख क्विंटल बीज पर मिलेगी सब्सिडी, 10 लाख किसानों को मुफ्त मिनीकिट

उत्तर प्रदेश में रबी सीजन के दौरान किसानों को 12 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज अनुदान पर मिलेंगे। सरकार 10 लाख किसानों को मुफ्त दलहन-तिलहन मिनीकिट भी देगी। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने प्राकृतिक खेती, फसल विविधीकरण और पराली से कमाई पर जोर दिया। उपकार के स्थापना दिवस पर कृषि विज्ञान केंद्रों, वैज्ञानिकों और किसानों को सम्मानित किया गया।

UP Cabinet Meeting: UP कैबिनेट के 22 प्रस्तावों पर मुहर, पशुपालकों को 50 हजार रुपये अनुदान और कंपनियों को मिलेगी राहत!

उत्तर प्रदेश की योगी कैबिनेट बैठक में 22 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए पशु बीमा में सरकार की 85 फीसदी हिस्सेदारी और एक गाय पर 50 हजार रुपये अनुदान का प्रस्ताव रखा गया। इसके अलावा कंपनियों के मर्जर और डी-मर्जर पर स्टांप ड्यूटी के नियम स्पष्ट करने की तैयारी है।