UP News: सीएम योगी का बड़ा दावा, रात में जगमगाते बाजारों को बताया व्यापारियों के भरोसे की नई पहचान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा और व्यापारिक माहौल में बदलाव का दावा किया है। उन्होंने कहा कि 2017 के बाद बाजार देर रात तक गुलजार रहने लगे हैं और महिलाएं नाइट शिफ्ट में सुरक्षित होकर काम कर रही हैं। योगी के मुताबिक, प्रदेश में महिला श्रम बल भागीदारी 13 से बढ़कर 36 प्रतिशत हो गई है।

UP Weather Update: यूपी में आज भी आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, इन जिलों में होगी भारी बारिश; बढ़ेगी ठंड

उत्तर प्रदेश में बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है और ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विभाग ने 30 अक्टूबर को पूर्वांचल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जबकि पश्चिमी यूपी में आंधी और ओलावृष्टि का यलो अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटों में तापमान 3 से 5 डिग्री तक गिर सकता है।

UP MLC Election Result: वाराणसी की दोनों सीटों पर सपा का कब्जा, भाजपा की नई काशी टीम की पहली परीक्षा में हार

उत्तर प्रदेश की 11 एमएलसी सीटों के नतीजों में भाजपा ने 6 और समाजवादी पार्टी ने 5 सीटों पर जीत दर्ज की है। वाराणसी खंड की स्नातक और शिक्षक एमएलसी सीटों पर सपा की जीत ने भाजपा को बड़ा झटका दिया है। 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की नई काशी टीम की रणनीति पर सवाल उठने लगे हैं।

UP Election 2027: अमित शाह की बैठक से बीजेपी के चुनावी अभियान का आगाज, PDA की काट तलाशने पर रहेगा फोकस

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज करने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। 30 अक्टूबर को […]

Muzaffarnagar News: सर्दियों में अपराध रोकने के लिए ऑपरेशन चक्रवात, 250 से ज्यादा लोगों का रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस

मुजफ्फरनगर में सर्दियों के दौरान चोरी, लूट और अन्य अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने ऑपरेशन चक्रवात शुरू किया है। सिटी जोन के चार थानों में 250 से अधिक लोगों का रिकॉर्ड अपडेट किया गया। पुलिस पुराने मामलों का विश्लेषण कर अपराध संभावित हॉटस्पॉट चिह्नित करेगी और रात्रि गश्त बढ़ाएगी।

Noida News: किसानों को मिलेंगे 5% विकसित आवासीय भूखंड, नोएडा मास्टर प्लान-2031 में हुआ बदलाव

नोएडा प्राधिकरण ने किसानों के 5 प्रतिशत विकसित आवासीय भूखंडों के लंबित मामलों के समाधान के लिए मास्टर प्लान-2031 में संशोधन किया है। अब गांवों की मौजूदा आबादी से सटी जमीन पर भूखंडों के नियोजन का प्रावधान जोड़ा गया है। प्रस्ताव पर आपत्तियां और सुझाव लेने के बाद मामला शासन को भेजा जाएगा।

UP MLC Election Results: बीजेपी ने जीतीं 6 सीटें, सपा के खाते में 5; आकाश अग्रवाल और ध्रुव त्रिपाठी की जीत भी चर्चा में

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 स्नातक और शिक्षक कोटे की सीटों पर बीजेपी ने 6 और समाजवादी पार्टी ने 5 सीटें जीतीं। बीजेपी ने 2020 की 6 में से 5 सीटें बरकरार रखीं, जबकि सपा ने अपनी 3 सीटें बचाकर 2 नई सीटें हासिल कीं। आकाश अग्रवाल और ध्रुव त्रिपाठी की जीत भी चर्चा में रही।

Azam Khan News: आजम खान और अब्दुल्ला को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत, सजा निलंबित; दोषसिद्धि पर रोक से इनकार

आजम खान और अब्दुल्ला आजम खान को दो पैन कार्ड मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत मिली है। अदालत ने दोनों की जमानत मंजूर करते हुए सजा निलंबित कर दी, लेकिन दोषसिद्धि पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आजम खान के बाहर आने से पार्टी मजबूत होगी।

UP Government Jobs: आंदोलन में हिंसा करने वालों को सरकारी नौकरी मिलने में हो सकती है मुश्किल, चरित्र सत्यापन के नियम सख्त

उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी नौकरियों में सीधी भर्ती के तहत चयनित अभ्यर्थियों के चरित्र सत्यापन के नियम सख्त किए हैं। नए निर्देशों के अनुसार, हिंसक तरीकों से व्यवस्था बदलने का उद्देश्य रखने वाले संगठनों से जुड़ाव अपात्रता का आधार बन सकता है। हालांकि, केवल FIR दर्ज होने या जांच लंबित रहने से अभ्यर्थी स्वतः अयोग्य नहीं होगा।

UP MLC Election Results: अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, कहा- विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी ढूंढ रही बीजेपी

उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में 11 सीटों में से 5 सीटों पर जीत के बाद अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा। सपा प्रमुख ने खुली चिट्ठी में पार्टी को ‘फ्लॉप शो’ बताया और दावा किया कि बीजेपी को 2027 विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने शिक्षकों और युवाओं का आभार जताया।