Sholay Film Released Again:15 अगस्त 1975 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘शोले’ को अब 49 साल पूरे हो गए हैं। इस ऐतिहासिक अवसर को मनाने के लिए ‘टाइगर बेबी फिल्म्स’ ने सोशल मीडिया पर फिल्म की री-रिलीज की घोषणा की है। फिल्म ‘शोले’, जिसमें धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन ने जय और वीरू के iconic किरदारों से दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ी, और अमजद खान ने गब्बर के रूप में अपनी अमर छवि बनाई, 31 अगस्त को मुंबई के रीगल सिनेमा में विशेष स्क्रीनिंग के लिए वापस आएगी।
विशेष स्क्रीनिंग का ऐलान
‘टाइगर बेबी फिल्म्स’ ने एक छोटे वीडियो के साथ इस खास स्क्रीनिंग का ऐलान किया। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, “सलीम-जावेद के जादू को 50 साल बाद एक बार फिर से स्क्रीन पर देखिए 31 अगस्त को। बुकिंग कल से ओपन हो जाएगी।” इस री-रिलीज के साथ ही, फैंस को पुरानी फिल्मों का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा, जिसमें ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’, ‘रहना है तेरे दिल में’, और ‘तुम्बाड’ शामिल हैं। फिल्म की स्क्रीनिंग 30 अगस्त से 5 अगस्त के बीच आयोजित की जाएगी।फैंस इस री-रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो फिल्म की अमर लोकप्रियता और ऐतिहासिक महत्व को मान्यता देती है।
क्या है शोले की कहानी?
शोले फिल्म में रामगढ़ गांव की कहानी दिखाई गई है, जहां ठाकुर बलदेव सिंह का रोल संजीव कुमार ने निभाया है. जो गब्बर से अपने बच्चों की मौत का बदला लेता है. फिल्म में गब्बर का रोल अमजद खान ने निभाया है. फिल्म की कहानी और डायलॉग इतने ज्यादा दमदार है कि लोग आज भी इस फिल्म के डायलॉग को याद करते हैं और गानों को भी खूब पसंद किया जाता है. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और धर्मेंद्र (Dharmendra) ने जय और वीरू का रोल निभाया है और इनकी दोस्ती की आड भी मिसाल दी जाती है. इस फिल्म में जया बच्चन और हेमा मालिनी भी लीड रोल में हैं. इस फिल्म ने 1975 में बॉक्स ऑफिस पर गदर काट दिया था.
