अयोध्या में भव्य दीपोत्सव को लेकर उत्साह चरम पर है। सरयू तट पर लाखों दीप जलाने की तैयारियों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने X पर संदेश साझा किया। उन्होंने दीपोत्सव को करोड़ों सनातनियों की आस्था, वर्षों की प्रतीक्षा और सत्य-धर्म की विजय का प्रतीक बताते हुए साधु-संतों, रामभक्तों और विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया।
