पंजाब में नशे का बढ़ता संकट गंभीर चिंता का विषय बन गया है। NCRB के आंकड़ों के अनुसार, 2024 में राज्य में नशीले पदार्थों के अत्यधिक सेवन से 106 लोगों की मौत दर्ज हुई। वहीं, नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले कार्यकर्ताओं की हत्याओं ने कानून-व्यवस्था और उनकी सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए हैं।