करीना कपूर खान ने करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में नेपोटिज्म को लेकर मजेदार टिप्पणी की। उन्होंने खुद को नेपोटिज्म से निकले बेहतरीन टैलेंट की पोस्टर गर्ल बताया। करीना के जवाब पर करण जौहर और सैफ अली खान हंसने लगे। एक्ट्रेस पहले भी नेपोटिज्म पर अपनी राय रख चुकी हैं।