लद्दाख प्रशासन ने सोनम वांगचुक की पत्नी और HIAL की संस्थापक डॉ. गीतांजलि जे. आंग्मो को नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई लेह के फ्यांग स्थित डेजर्ट फ्लावर स्कूल के संचालन को लेकर की गई है। प्रशासन ने आवश्यक अनुमति और NOC के बिना गतिविधियां चलाने का आरोप लगाते हुए हाई कोर्ट के अगले आदेश तक स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए हैं।
