सिसोदिया को कौन सा पद मिलेगा, इस पर राजनीतिक चर्चाएं तेज

Manish Sisodia: 17 महीने तिहाड़ जेल में रहने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अब वापस आ गए हैं। इस बीच, उनके भविष्य की भूमिका को लेकर राजनीतिक चर्चाएं गरम हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता संदीप पाठक ने बताया कि सिसोदिया को किस पद पर नियुक्त किया जाएगा, इस पर निर्णय पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल लेंगे।

हरियाणा में करीब 40 से 50 जनसभाएं

इस वक्त, पार्टी हरियाणा विधानसभा चुनाव की तैयारी में व्यस्त है। अब तक हरियाणा में करीब 40 से 50 जनसभाएं की जा चुकी हैं, जिनमें सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह भी शामिल रहे हैं।

सिसोदिया ने संभाली विस चुनाव की कमान

पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की कमान संभाल ली है। उन्होंने दिल्ली के अंदर आप की मजबूती को धार देने को लेकर रणनीति बनानी शुरू कर दी है। जेल से बाहर आने के तीसरे दिन ही उन्होंने दिल्ली विस चुनाव को लेकर रणनीति बनाने के लिए अपने आवास पर पार्टी के अन्य बड़े नेताओं के साथ उच्च स्तरीय बैठक की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *