बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के अपराध को लेकर दिए गए बयान पर सियासी विवाद शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध का कॉन्सेप्ट खत्म हो चुका है। जन सुराज के प्रवक्ता कुमार सौरभ ने इसे हास्यास्पद बताते हुए NCRB के आंकड़ों का हवाला दिया और मुख्यमंत्री से कानून-व्यवस्था पर सवाल पूछे।