मुझे किस किया…वीडियो बनाया… BHU कैंपस में टहल रही छात्रा से मनचलों ने की छेड़खानी

काशी हिंदू यूनिवर्सिटी IIT में एक छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। यहां बुधवार रात एक छात्रा विवि परिसर के कैंपस में अपने दोस्त के साथ घूम रही थी। इस दौरान वहां आए कुछ बदमाशों ने उसके साथ छेड़खानी कर मारपीट की। मामले में एफआई आर दर्ज करवाई गई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

यह है मामला

छात्रा से छेड़खानी की घटना के बाद परिसर में छात्र धरने पर बैठ गए। छात्रों ने बताया कि यह घटना 2017 में हुई छेड़खानी की घटना से बड़ी है। वहीं छात्रों ने आरोप लगाया कि परिसर में अक्सर ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। छात्रा ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि आरोपियों ने छात्रा के कपड़े उतारकर किस किया। छात्रा ने बताया कि मैं अपने हाॅस्टल से निकलकर गांधी स्मृति छात्रावास चौराहे के पास पहुंची तो वहीं मुझे मेरा दोस्त मिल गया। फिर हम दोनों साथ चलने लगे तभी बाइक सवार तीन लोग वहां आए। उन्होंने मेरा मुंह दबा लिया और कोने में लेकर गए। इसके बाद मुझे किस किया और मेरे सारे कपड़े उतार कर वीडियो बना लिया।

बंधक बनाने के बाद मेरा नंबर भी ले लिया

छात्रा ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। इस दौरान आरोपियों ने मेरा फोन नंबर भी ले लिया। 10-15 मिनट तक बंधक बनाने के बाद मुझे छोड़ दिया। एफआईआर में छात्रा ने आरोपियों की पहचान भी बताई है। छात्रा ने बताया कि वहां से निकलकर मैं भागी तो डरकर प्रोफेसर के आवास में घुस गई। वहां करीब 20 मिनट तक रुकी रही। इसके बाद मैंने प्रोफेसर से हाॅस्टल तक छोड़ने के लिए कहा। मामले में पुलिस ने बताया कि वह आरोपियों की तलाश में जुटी है। इसके लिए वह सीसीटीवी खंगाल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *