एशियन पैरा गेम्स में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले भारतीय जैवलिन थ्रोअर नीरज यादव का निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें दिल्ली स्थित फ्लैट में मृत पाया गया। नीरज पर 2023 में चार साल का डोपिंग प्रतिबंध लगा था। उनके निधन की परिस्थितियों और कारणों को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।