Israel Election Results: नेतन्याहू को ट्रंप का समर्थन, एग्जिट पोल में बदले आंकड़े; सरकार गठन पर सस्पेंस

इजरायल के एग्जिट पोल में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के गठबंधन और विपक्ष के बीच कड़ा मुकाबला दिखाई दे रहा है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नेतन्याहू के समर्थन से जुड़ी एक पोस्ट साझा की। संशोधित अनुमानों में नेतन्याहू के गठबंधन को बढ़त मिली, लेकिन बहुमत के लिए जरूरी 61 सीटों का आंकड़ा दूर है।

Israel Election Results: नेतन्याहू की लिकुड सबसे बड़ी पार्टी बनने की राह पर, सरकार बनाने में फंस सकता है पेच

इजरायल के एग्जिट पोल में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की लिकुड पार्टी को लगभग 27 सीटें मिलने का अनुमान है। हालांकि, नेतन्याहू और उनके प्रतिद्वंद्वी गादी आइसेनकोट के नेतृत्व वाले गुटों को करीब 51-51 सीटें मिल सकती हैं। बहुमत के लिए 61 सीटें जरूरी हैं। ऐसे में अरब पार्टियां सरकार गठन में अहम भूमिका निभा सकती हैं।