बिहार विधान परिषद सचिवालय में नियुक्तियों को लेकर विवाद बढ़ गया है। अब 10 एलडीसी और 33 डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत 43 कर्मचारियों की दोबारा दक्षता जांच होगी। इसके लिए 18 नवंबर की तारीख तय की गई है। इससे पहले 125 नवनियुक्त कर्मचारियों के कार्यालय प्रवेश पर रोक लगाई गई थी।
