बिहार के सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए बड़ी राहत है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिवाली और छठ महापर्व से पहले सभी का वेतन जारी करने का निर्देश दिया है। जरूरत पड़ने पर शनिवार को भी सरकारी कार्यालय खुलेंगे। सरकार ने स्पष्ट किया है कि वेतन भुगतान में देरी होने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।