IDBI बैंक के 10 हजार से अधिक कर्मचारी 2 और 3 नवंबर को दो दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। कर्मचारी केंद्र सरकार के बैंक की 60.72 फीसदी हिस्सेदारी फेयरफैक्स फाइनेंशियल की सहायक कंपनी को बेचने के प्रस्ताव का विरोध कर रहे हैं। हड़ताल से बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है। ग्राहकों को परेशानी हो सकती है।
