पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी के संभावित संगरूर दौरे को लेकर चर्चा तेज है। इस बीच एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा के पिता भीम सिंह ने उनसे धरना स्थल पर नहीं आने की अपील की है। उन्होंने धार्मिक आस्था का हवाला देते हुए इंदिरा गांधी और बेअंत सिंह परिवार के सदस्यों के आने पर आपत्ति जताई है।