UPNews: बहराइच जिले में वन विभाग ने एक और आदमखोर भेड़िए को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। इस भेड़िए ने अब तक 10 लोगों को अपना शिकार बना लिया था, जिससे स्थानीय समुदाय में दहशत फैल गई थी। इससे पहले भी दो मादा और दो नर भेड़िए आदमखोर साबित हो चुके हैं और उन्हें पकड़ा जा चुका है।
10 लोगों को बनाया शिकार
वन विभाग ने भेड़ियों को पकड़ने के लिए क्षेत्र में कई जाल बिछाए थे। मंगलवार की सुबह सिसैया चूरामणि के हरिबक्स पुरवा के पास एक मादा भेड़िया जाल में फंस गई। इसे वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद कर लिया गया है।
इलाके में पूरी सतर्कता
वन विभाग की टीम अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और इलाके में पूरी सतर्कता बरत रही है ताकि भविष्य में कोई और नुकसान न हो। आदमखोर भेड़ियों के आतंक को समाप्त करने के लिए वन विभाग ने अपने अभियान को तेज कर दिया है और क्षेत्रीय सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त कदम उठाए हैं।
