जियो प्लेटफॉर्म्स की लिस्टिंग के मौके पर ईशा अंबानी ने 1977 का एक किस्सा सुनाया, जिसे याद कर मुकेश अंबानी भावुक हो गए। उन्होंने बताया कि धीरूभाई अंबानी चाहते थे कि आम लोग भी रिलायंस की तरक्की में हिस्सेदार बनें। ईशा ने जियो की उपलब्धियों और भाई आकाश अंबानी की मेहनत की भी तारीफ की।
