Akhilesh Yadav: विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने के ऐलान पर BJP का हमला, पंकज चौधरी ने कहा- ‘रणछोड़ अखिलेश’

अखिलेश यादव के विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने के ऐलान पर बीजेपी ने हमला बोला है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने उन्हें ‘रणछोड़ अखिलेश’ कहते हुए तंज कसा। वाराणसी में अखिलेश ने कहा था कि वह वही करेंगे, जो उनके लिए शुभ होगा। इस बयान के बाद यूपी की सियासत में बयानबाजी तेज हो गई है।

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा शुरू, सीएम योगी ने कांग्रेस और INDIA गठबंधन पर साधा निशाना

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा शुरू हुई। पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और INDIA गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने EVM विवाद और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्ष पर सवाल उठाए।