वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रयागराज में माफिया के कब्जे से खाली कराई गई जमीन पर गरीबों, दलितों और वंचितों के लिए बहुमंजिला इमारतें बनाई जाएंगी। स्वच्छता मित्र सम्मान समारोह में उन्होंने सफाईकर्मियों पर पुष्पवर्षा की, भोजन परोसा और मानदेय काटने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
