Neha Bora Released: दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले हिरासत में ली गईं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा रिहा, अभिजीत दीपके पर कार्रवाई जारी

दिल्ली में ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले हिरासत में ली गईं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा को पुलिस ने रिहा कर दिया है। वहीं, CJP संस्थापक अभिजीत दीपके के खिलाफ BNSS की धारा 126/170 के तहत कार्रवाई जारी है। उन्हें आज एसईएम कोर्ट में पेश किया जाएगा। जानिए तिरंगा मार्च के दौरान क्या हुआ।

Delhi News: ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा

दिल्ली में ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले CJP संस्थापक अभिजीत दीपके और आइसा प्रमुख नेहा बोरा को पुलिस ने हिरासत में लिया। कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क को दो दिन के लिए बंद कर सुरक्षा बढ़ाई गई। इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका पहुंची, लेकिन अदालत ने तत्काल सुनवाई से इनकार किया।