भारत ने अक्टूबर 2026 में कच्चे तेल के आयात का नया रिकॉर्ड बनाया है। देश ने रोजाना करीब 56 लाख बैरल तेल विदेशों से मंगाया। रूस करीब 35 फीसदी हिस्सेदारी के साथ सबसे बड़ा सप्लायर बना हुआ है। वहीं, भारत ने मध्य पूर्व, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका से भी खरीद बढ़ाई है।