Abhishek Banerjee : बजट से विपक्ष निराश है। आज बजट के विरोध में उसने विरोध प्रदर्शन जारी है। यही नहीं दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा के अंदर भी विपक्ष भारी हंगामा-नारेबाजी जारी है हंगामे के बाद विपक्ष ने राज्यसभा से वॉकआउट भी कर लिया है। इसी कड़ी में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने बंगाल को 100 दिन के काम और आवास योजना के लिए कब और कितना पैसा दिया?अभिषेक बनर्जी ने बीजेपी से सवाल करने के साथ ही ये दावा भी किया कि बीजेपी अगर ये साबित कर पाई कि उसने 10 पैसे भी दिए हैं तो राजनीति छोड़ दूंगा. मैंने हजार बार कहा है कि उन्हें एक श्वेत पत्र लाना चाहिए और बताना चाहिए कि क्या उन्होंने इन तीन वित्तीय वर्षों 2021-22, 2022-23, 2023-24 में बंगाल को 10 पैसे भी दिए हैं.
बीजेपी और महिला सशक्तिकरण विरोधाभासी हैं
उन्होंने कहा कि बीजेपी कभी महिलाओं का भला नहीं कर सकती है. बीजेपी और महिला सशक्तिकरण विरोधाभासी हैं. इसके बाद उन्होंने बीजेपी सांसद सौमित्र पर टिप्पणी कर दी. इससे बनर्जी और सौमित्र खान के बीच तीखी नोकझोंक हुई है. अभिषेक बनर्जी ने कहा कि बीजेपी सांसद सौमित्र खान ने जिस प्रकार अपनी पत्नी को वंचित किया है, उसी प्रकार बीजेपी ने महिलाओं को अधिकारों से वंचित किया है.
सत्ता पक्ष बार-बार ममता बनर्जी का नाम क्यों ले रहा है
उनकी इस टिप्पणी से सदन में जमकर हंगामा हुआ. सौमित्र खान अपनी सीट से आगे आ गए. दोनों नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई. बनर्जी ने कहा, जो इस सदन के सदस्य नहीं हैं, हम उनका नाम नहीं ले सकते तो बार-बार सत्ता पक्ष ममता बनर्जी का नाम क्यों ले रहा है. ये माफी मांगें. इसके बाद स्पीकर ने कहा कि रिकॉर्ड से हटा दिया गया है. आप चेयर को निर्देशित नहीं कर सकते.
प्रभु राम आए तो न्याय आया
अभिषेक बनर्जी ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि एनडीए गठबंधन बहुत कमजोर है. बहुत जल्द ही टूटने वाला है. अयोध्या में भारतीय जनता पार्टी की हार का जिक्र करते हुए उन्होंने आगे कहा कि प्रभु राम आए तो न्याय आया, कुछ वक्त लगा लेकिन न्याय हुआ.
