Budget Session 2024: मोदी सरकार में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को बजट पेश किया था। आज इस पर चर्चा हो रही है, जिसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसद अपनी बात रख रहे हैं। इस बीच टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने स्पीकर ओम बिरला को गुस्सा दिला दिया। मोइत्रा के बरताव से स्पीकर काफी नाराज नजर हुआ कुछ यूं कि ममता बनर्जी का जिक्र लोकसभा में आया और अभिषेक बनर्जी और उनकी पार्टी के सांसद सदन में हंगामा करने लगे। इसी बीच बीजेपी के एक सदस्य ने पश्चिम बंगाल की सीएम पर टिप्पणी की। जिसके बाद मामला व्यवस्था का हो गया।ओम बिरला ने बता भी दिया कि जो सदन का सदस्य नहीं है उनका नाम कोई ना लिया जाए।
बोलना है तो बोलिए वरना रहने दीजिए…
आपको बता दें कि महुआ एक ही बात की रट लगा रही थी तो ओम बिरला गुस्से से लाल हो गए। उन्होंने कहा – आप मुझे डायरेक्शन देंगी, नो, नो … मैं ये मैं अलाऊ नहीं कर सकता। इस बीच ममता के भतीजे और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि जो इस सदन का सदस्य नहीं होता है उसका नाम नहीं लेना चाहिए। ममता बनर्जी इस सदन की सदस्य नहीं है। उनका नाम भी लिया गया है। इसपर सत्ता पक्ष को भी माफी मांगनी चाहिए। इसी बात को फिर महुआ ने दोहराया तो स्पीकर ओम बिरल ने कहा कि आप मुझे डायरेक्शन मत दीजिए, बोलना है तो बोलिए वरना रहने दीजिए।
PM मोदी से मुलाकात कर सकती हैं ममता बनर्जी
वहीं, इस बात की भी खबर है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार दोपहर दिल्ली पहुंची और प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर सकती हैं। राज्य सचिवालय के अंदरूनी सूत्रों ने बताया, “मुख्यमंत्री कार्यालय ने प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को एक पत्र भेजकर मुलाकात के लिए समय मांगा है।” सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ प्रस्तावित बैठक का मुख्य एजेंडा विभिन्न केंद्र प्रायोजित योजनाओं के तहत राज्य सरकार को मिलने वाला लंबित केंद्रीय बकाया होगा।
