Muzaffarnagar में कांवड़ यात्रा के चलते दो इस दिन तक बंद रहेंगे स्कूल,आदेश जारी

Muzaffarnagar News : सोमवार से कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है। वहीं ये कांवड़ यात्रा 22 जुलाई, सोमवार से शुरू होकर 19 अगस्त तक चलेगी।अस बीच उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर 26 जुलाई से 2 अगस्त तक सभी स्कूलों और कॉलेजों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी अरविंद मल्लपा ने ये आदेश जारी किया है। इस आदेश में कहा गया है कि जनपद के सभी प्राथमिक,उच्च प्राधमिक, माध्यमिक, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूलों, मदरसों, डिग्री कॉलेज, डायट और टेक्निकल इंस्टीट्यूट को जारी की गई तिथियों के दौरान बंद रखा जाएगा।

2 अगस्त तक बंद रहेंगे स्कूल

बता दें कि डीआईओएस ने नोटिस जारी कर अवकाश की घोषणा की है। नोटिस में सभी बोर्डों चाहे वो प्राइमरी, हायर सेकेंडरी स्कूल हो, सीबीएसई हो, यूपी बोर्ड या फिर ICSC सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों और मदरसा बोर्ड संचालकों को 26 जुलाई से 2 अगस्त तक स्कूल बंद करने का आदेश दिया है।डीआईओएस की ओर से सभी प्रधानाचार्यों और मदरसा बोर्ड संचालकों को यह आदेश पालन करने का कड़ा निर्देश दिया गया है। साथ ही आदेश न मानने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

इस कारण लिया फैसला

जानकारी के मुताबिक, कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिले में रूट डायवर्जन प्लान शुरू कर दिया गया है। शहरों में भी धीरे-धीरे आवागमन के ज्यादातर रास्ते बंद किए जा रहे हैं। कांवड़ियों की संख्या धीरे-धीरे लगातार बढ़ रहा है। इसी कारण डीआईओएस राजेश कुमार श्रीवास्तव ने डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी के आदेश पर जिले के सभी प्राइमरी, अपर प्राइमरी, सेंकेंडरी, सीबीएसई बोर्ड, आईसीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त एवं मदरसा बोर्ड और डिग्री कॉलेज एवं टेक्निकल संस्थानों में 26 जुलाई से 2 अगस्त तक छुट्टी कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *