गोमती नगर मामले में यूपी पुलिस का एक्शन ,16 आरोपी हुए गिरफ्तार..

Lucknow Gomti Nagar Case:गोमतीनगर में छेड़छाड़ और हुड़दंग के आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने व्यापक कार्रवाई शुरू की है। शासन की सख्त निर्देशों के बाद, कमिश्नरेट के 52 थानों की पुलिस को इस मामले की जांच और आरोपितों की खोज में लगाया गया है। इसके अतिरिक्त, पांच स्पेशल टीमों और सर्विलांस की मदद से भी संदिग्धों की तलाश की जा रही है।पुलिस ने अब तक 16 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। सभी थाना प्रभारियों को आरोपितों की फुटेज भेज दी गई है, जिससे उनकी पहचान और गिरफ्तारी में मदद मिल सके। फुटेज के आधार पर जैसे ही आरोपितों का ट्रेस होगा, पुलिस उन्हें पकड़ लेगी।

सेफ सिटी योजना के तहत चौराहों पर लगाए गए कैमरों की निगरानी से भी आरोपितों की पहचान की जा रही है। सेफ सिटी कंट्रोलरूम में आरोपितों की फोटो और फुटेज अपलोड कर दी गई है, जिससे फरार आरोपितों को शीघ्र ट्रेस किया जा सके। इस सक्रियता से पुलिस का लक्ष्य है कि सभी आरोपितों को जल्द से जल्द न्याय के दायरे में लाया जा सके।

एमवी एक्ट में सीज किये गए ये वाहन-

  1. टीवीएस अपाचे UP32JV9827
  2. होंडा एक्टिवा UP32LC3578
  3. होंडा एक्टिवा UP32NZ1359
  4. बजाज पल्सर 180, UP32KK9997
  5. वाहन संख्या UP32NV6440
  6. वाहन UP32KR7012 यमाहा आर 15

आरोपियों की हुई पहचान

मामले में पुलिस ने घटना में शामिल अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है, अभी तक इस मामले में कुल 16 लोगों अरेस्ट किया गया है. आरोपियों में गोमतीनगर के बड़ी जुगौली निवासी पवन यादव और सुनील कुमार बारी, विनीतखंड निवासी मो. अरबाज और विराज साहू, विनयखंड निवासी अर्जुन अग्रहरि और रतन गुप्ता, विज्ञानखंड निवासी अमन गुप्ता, बाराबंकी के बदोसराय का रहने वाला अनिल कुमार और उन्नाव के अजगैन का निवास प्रियांशु शर्मा शामिल है. इसके अलावा कल्याणपुर निवासी आशीष सिंह और विकास भंडारी, हजरतगंज के प्रयाग नारायण रोड का निवासी मनीष कुमार और अभिषेक तिवारी समेत गोमतीनगर विस्तार निवासी कृष्णकांत, खरगापुर निवासी जय किशन और अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *