चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में बड़ी कार्रवाई: 29 चिकित्सकों के खिलाफ की जा रही है कार्यवाही

UP News:उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में लापरवाही बरतने वाले चिकित्सकों पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है। शुक्रवार को, विभाग ने 29 डाक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। इसमें ड्यूटी से लंबे समय से अनुपस्थित रहने वाले 15 चिकित्सकों को बर्खास्त किया जाएगा।

दो अपर मुख्य चिकित्साधिकारियों की वेतन वृद्धि पर भी रोक

इसके अतिरिक्त, लापरवाही के आरोप में 10 चिकित्सकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जाएगी। वित्तीय अनियमितता के आरोप में दो अपर मुख्य चिकित्साधिकारियों (एसीएमओ) की वेतन वृद्धि पर भी रोक लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है।

इस कदम से विभाग में कार्य संस्कृति में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

लबे समय से बिना सूचना के गायब हैं 15 चिकित्सक

बिना किसी सूचना के लंबे समय से गायब चल रहे जिन 15 चिकित्सकों को बर्खास्त किए जाने के आदेश दिए गए हैं, जल्द इनकी बर्खास्तगी की प्रक्रिया शुरू होगी। बिना टेंडर के ही फर्मों को भुगतान करने व वित्तीय अनियमितता बरतने के आरोपित जिन दो एसीएमओ की वेतन वृद्धि रोके जाने के निर्देश दिए गए हैं उनमें बिजनौर के डा. पारस राम नायर की दो और मुजफ्फरनगर के डा. शैलेष जैन की दो वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *