महिलाओं से मुख्यमंत्री को माफी मांगनी चाहिए “- RJD विधायक रेखा देवी

Bihar Assembly Monsoon Session:बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र के तीसरे दिन विपक्ष के हंगामे के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदन में विपक्ष के विधायकों पर भड़क गए। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि कहा कि सारे पार्टियों के साथ मेरी पहल पर जातिगत गणना करवाया था। आप लोग बैठ कर इस पर चर्चा करते लेकिन, आप लोग सुनना नहीं चाहते है। सारे पार्टियों ने जातिगत गणना का सपोर्ट किया था। वहीं नीतीश कुमार ने गुस्से में आकर आरजेडी महिला विधायक पर भड़क गए जिसके बाद से विधानसभा में टिप्पणी को लेकर अब सियासत भी होने लगी है।इस पर आरजेडी विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री तो महिलाओं से बात करने का तरीका ही भूल गए हैं. इस दौरान आरजेडी विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री महिलाओं का अपमान करना बंद करें।

“महिलाओं से मुख्यमंत्री को माफी मांगनी चाहिए “

वहीं इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि मुख्यमंत्री कहते हैं कि उन्होंने महिलाओं और बेटियों के लिए कई योजनाएं चलाईं तो इस पर रेखा देवी ने कहा, “बेटियों को आगे बढ़ाते हैं, लेकिन बेटियों के साथ क्या हो रहा है, मुख्यमंत्री ये तो नहीं देखते हैं। बेटियां कहीं सुरक्षित हैं।महिलाओं से मुख्यमंत्री को माफी मांगनी चाहिए।”

नीतीश कुमार ने क्या कहा था?

इस बीच विपक्ष की एक महिला सदस्य को नीतीश कुमार ने फटकार लगाते हुए कहा कि- ‘कुछ जानती हो जो बोल रही हो, कहां से आई हो। महिला हो समझती नहीं हो’। विपक्ष के अन्य विधायकों को भी सीएम ने कहा आप लोग चुपचाप बैठ जाइए। दरअसल ये महिला जोर-जोर से नीतीश कुमार को बीच में टोक रही थीं। तभी सीएम को गुस्सा आ गया। जिसके बाद महागठबंधन के भारी हंगामे के वजह से विधानसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

“CM महिला विधायिका को अपमानित कर रहे’

महिला विधायक पर नीतीश कुमार के दिए बयान को लेकर अब सियासत भी होने लगी है। राजद सिवान ने एक्स हैंडल पर लिखा- “नीतीश कुमार जी एक महिला विधायिका को कैसे अपमानित कर रहें देखिए! महिला हो… कुछ जानती हो… चुप रहो…”।’नीतीश कुमार को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए’
राजद ने आगे लिखा, “भला ये मुख्यमंत्री की भाषाशैली होनी चाहिए? महिला विरोधी नीतीश को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। उम्मीद करते हैं कि महिला आयोग इसका स्वतः संज्ञान लेकर कार्रवाई करेगी”।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *