पहले पिस्टल दिखाकर नाबालिग से किया दुष्कर्म,चिल्लाने पर पांचवीं मंजिल से फेंका

Delhi Crime News : दिल्ली से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।यहां एक लड़के ने पिस्टल दिखाकर नाबालिग से दरिंदगी की फिर इसके बाद भी मन नहीं भरा तो नाबालिग को पांचवीं मंजिल से नीचे फेंक दिया।दरअसल नाबालिग का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस नाबालिग का बयान दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

वहीं इस घटना के बारें में लड़की के पिता ने बताया कि वह कबाड़ी का काम करते हैं और पत्नी व चार बच्चों के साथ द्वारका नॉर्थ थाना इलाके में रहते हैं। वह किसी काम से दिल्ली से बाहर गए थे। जब वह वापस लौटे तो उन्हें पता चला कि उनकी बेटी अस्पताल में है। उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि घायल बेटी ने उन्हें बताया कि रविवार शाम को वह घर के बाहर थी।

पहले भी हुआ था सामूहिक दुष्कर्म

महिला ने बताया कि उनकी बेटी से कुछ समय पहले सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। इस दौरान दो लड़कों ने दुष्कर्म किया था व तीसरे ने वीडियो बनाया था। इस मामले में तीनों को पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया था। जेल से बाहर आने के बाद वे लड़के उनकी बेटी पर बयान बदलने को लेकर दबाव बना रहे थे। उसके कोचिंग सेंटर भी वह पहुंच रहे थे।उन्होंने संभावना जताई कि उसी मामले को लेकर उनकी बेटी को फेंक दिया गया। नाबालिग की मां ने आरोप लगाया है कि घायल को पहले एक अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद उसे डीडीयू अस्पताल लेकर गए।

यहां पर महिला पुलिस कर्मी व मजिस्ट्रेट उनका बयान लेने के लिए आए थे। बयान लेने के बाद वह चले गए।उन्होंने आरोपित लगाया कि छत से गिरने से उनकी बेटी को मुंह-हाथ पैर समेत कई जगह फ्रैक्चर हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उसका यहां पर ठीक से इलाज नहीं हो रहा है। उसने गुहार लगाई कि अगर उनकी बेटी का ठीक तरह से इलाज नहीं हुआ तो वह नहीं बच पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *