Bihar विपक्ष की महिला सदस्य पर भड़क गए सीएम नीतीश कुमार कहा..

Bihar Assembly Monsoon Session:बिहार विधानसभा का मानसून सत्र का आज सेशन का तीसरा दिन है। वहीं जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, विपक्ष के नेता वेल में आ गए और बैनर पोस्टर लेकर प्रदर्शन करने लगे, विपक्ष नीतीश हाय-हाय के नारे लगा रहा था। वहीं इस कार्यवाही के दौरान एक बार फिर नीतीश कुमार विपक्ष पर नाराज हो गए। सदन में हंगामा कर रही विपक्ष की एक महिला विधायक की उन्होंने फटकार लगा दी। नीतीश कुमार ने गुस्से-गुस्से में राजद की महिला विधायक को फटकार लगा दी।तभी नीतीश कुमार सदन में खड़े होकर बोलने लगे। उन्होंने कहा कि मेरी इच्छा थी तब ही सबको बुलाकर सर्वे कराया जाए। आप लोग ऐसे ही बोलते रहते हैं। हमने लगकर ये पूरा काम कराया था।

‘अरे महिला हो, कुछ जानती नहीं हो’

इस बीच विपक्ष की एक महिला सदस्य को नीतीश कुमार ने फटकार लगाते हुए कहा कि- ‘कुछ जानती हो जो बोल रही हो, कहां से आई हो। महिला हो समझती नहीं हो’। विपक्ष के अन्य विधायकों को भी सीएम ने कहा आप लोग चुपचाप बैठ जाइए। दरअसल ये महिला जोर-जोर से नीतीश कुमार को बीच में टोक रही थीं। तभी सीएम को गुस्सा आ गया। जिसके बाद महागठबंधन के भारी हंगामे के वजह से विधानसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

कांग्रेस पर जमकर हमला बोले सीएम नीतीश

सीएम ने नीतीश कुमार ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि 2010 से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मांगना शुरू किया था। लेकिन, कांग्रेस ने विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया था। आज केंद्र पूरी मदद कर रही है, विशेष पैकेज दिया जा रहा है। नीतीश कुमार ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि आप लोग मेरा हाय हाय कर रहे हैं… आप लोगों का हाय हाय आप लोगो का हाय आप लोगो का हाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *