Twitter banned in Venezuela:वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर 10 दिनों के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। यह कदम राष्ट्रपति चुनाव पर छिड़े विवाद के बाद उठाया गया है। मादुरो ने इस निर्णय के लिए नियामक संस्था कॉनटेल द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए हैं। इस प्रतिबंध के साथ, मादुरो और एक्स के मालिक एलन मस्क के बीच तनाव और भी बढ़ गया है।
इस कारण लगाया बैन
राष्ट्रपति ने मस्क पर नफरत, गृहयुद्ध और हिंसा भड़काने का आरोप लगाया। टेलीविजन पर प्रसारित एक भाषण में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने कहा कि एक्स को 10 दिनों के लिए वेनेजुएला से बाहर कर दिया गया है।
राष्ट्रपति मादुरो और मस्क में हो चुकी तीखी बहस
मादुरो ने अक्सर एक्स को लेकर कटाक्ष किए हैं। वहीं मस्क ने भी वेनेजुएला के राष्ट्रपति की तुलना गधे से की थी। दोनों ने एक्स पर एक-दूसरे को टेलिविज पर आपसी बहस की चुनौतियां भी पेश की हैं और उन्हें स्वीकार किया है।
