Neeraj Chopra Reaction:पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के नीरज चोपड़ा ने अपनी अद्वितीय क्षमता का परिचय देते हुए सिल्वर मेडल जीता। नीरज चोपड़ा ने 89.45 मीटर की सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ ओलंपिक में रजत पदक अपने नाम किया। हालांकि, वह स्वर्ण पदक को जीतने की उम्मीद के साथ उतरे थे, लेकिन स्वर्ण पदक उनकी पहुंच में नहीं आ सका।
इस मुकाबले में पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 92.97 मीटर की शानदार थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता। यह उनके देश के लिए खेलों में पहला स्वर्ण पदक है, जो कि ऐतिहासिक है।
“देश को स्वर्ण पदक दिलाने की कोशिश करूंगा”
सिल्वर मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा ने कहा, “मैंने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की, लेकिन आज का दिन मेरे लिए नहीं था। मैं इस उपलब्धि से संतुष्ट हूँ, लेकिन स्वर्ण पदक जीतने की भूख अब और बढ़ गई है। अगले ओलंपिक में मैं और अधिक मेहनत करूंगा और देश को स्वर्ण पदक दिलाने की कोशिश करूंगा।”
नीरज चोपड़ा के इस बयान ने उनकी जज़्बे और समर्पण को एक बार फिर से साबित कर दिया है। उनके प्रशंसक इस रजत पदक को भी गर्व के साथ देख रहे हैं और नीरज की भविष्य की कोशिशों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
“हर खिलाड़ी का अपना दिन होता है”
बातचीत करते हुए नीरज चोपड़ा ने कहा कि मुकाबला शानदार था। हर खिलाड़ी का अपना दिन होता है, आज अरशद का दिन था। टोक्यो, बुडापेस्ट, एशियाई खेलों का अपना दिन था। मैंने अपना बेस्ट दिया, लेकिन कुछ चीजें हैं जिन पर ध्यान देने और काम करने की जरूरत है। आज भले ही हमारा राष्ट्रगान नहीं बजाया गया हो, लेकिन भविष्य में कहीं और जरूर बजाया जाएगा।
