WayanadLandslide: राहुल गांधी – प्रियंका गांधी कन्नूर पहुंचे , रिलीफ कैंप जाकर पीड़ितों से करेंगे मुलाकात

Wayanad Landslides Newsकेरल के वायनाड में तेज बारिश की वजह से लैंडस्लाइड में 173 लोगों की मौत हो गई है, जबकि अभी भी 200 से ज्यादा लोग लापता हैं. 100 से ज्यादा घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वायनाड में सोमवार (29 जुलाई) की देर रात लैंडस्लाइड हुई थी.इसमें मुंडक्कई, चूरलमाला, अट्टामाला और नूलपुझा गांवों पूरी तरह से बर्बाद हो गए. यहां में घर, पुल, सड़कें और गाड़ियां सब बह गए.मंगलवार को केरल में दो दिनों के लिए राजकीय शोक की घोषणा की गई है। बुधवार को भी राहत-बचाव कार्य जारी है। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी कन्नर पहुंचे। वे आज भूस्खलन से प्रभावित केरल के वायनाड का दौरा करेंगे।

1 हजार लोगों का किया गया रेस्क्यू

लोगों की मदद के लिए आर्मी, एयरफोर्स, NDRF, SDRF, पुलिस और डॉग स्क्वॉड की टीमें लगी हुई हैं. अभी तक करीब एक हजार लोगों को रेस्क्यू किया गया, जबकि 3 हजार लोगों को राहत शिविर में भेज दिया गया है. मुंडक्कई में लोगों की मदद करने के लिए रस्सियों और सीढ़ियों का उपयोग करके छोटे पुल बनाए गए हैं, ताकि जरूरतमंद लोगों के पास पहुंचा जा सके. अस्थायी पुलों के जरिये महिलाओं और बच्चों सहित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है.

मरने वालों की संख्या 173 तक पहुंची

वायनाड भूस्खलन त्रासदी में मरने वालों की संख्या 173 तक पहुंच गई है, जबकि लगभग 200 लोग अभी भी लापता हैं। केरल की अब तक की सबसे भीषण प्राकृतिक आपदा के तीसरे दिन 1,200 से अधिक बचाव अधिकारियों ने सुबह अपना अभियान शुरू किया।वायनाड जिले के चार सबसे अधिक प्रभावित भूस्खलन क्षेत्रों में सेना, नौसेना, वायु सेना, पुलिस, अग्निशमन बलों के अधिकारियों के अलावा स्थानीय लोगों सहित बड़े पैमाने पर बचाव अभियान जारी है।

बनाए गए हैं 82 रिलीफ कैंप

केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन भी वायनाड के हालात पर नजर बनाए हुए हैं. उन्होंने कहा, ‘ कैबिनेट मीटिंग के दौरान हमने वहां के हालात के जायजा लिया है. हम आदिवासी परिवारों को रिलोकेट कर रहे हैं और जो वहां से नहीं जाना जाते हैं, उन्हें खाना उपलब्ध कराया जा रहा है. अभी तक 1592 लोगों को बचा लिया गया है. यहां पर 82 रिलीफ कैंप लगाए गए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *