Banda Crime News:उत्तर प्रदेश के बांदा में अदालत ने अपनी ही बीवी का मर्डर करने वाले हैवान पति को दोषी करार देते हुए फांसी की सजा सुनाई है. मामला साल 2020 का है. यहां एक शख्स को अपनी बीवी के चरित्र पर शक था. उसने पत्नी की हत्या कर डाली. फिर सिर को काटकर धड़ से अलग कर डाला. इसके बाद कटा सिर लेकर पैदल ही थाने आ पहुंचा था. यहां उसने पुलिस के सामने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया था.दरअसल सिर कटा देख राहगीर समेत पुलिस वाले दंग रह गए थे. पुलिस ने महिला के क्षत विक्षत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और इधर घायल प्रेमी को अस्पताल भेजा. इसके बाद 302 सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी पति को जेल भेज दिया. फिर मामले की विवेचना शुरू की गई।
फांसी की सजा सुनाई
वहीं इस मामले में कोर्ट ने आरोपी पति को दोषी करार दिया और फांसी की सजा सुनाई है. इस दौरान अभियोजन ने 11 गवाह पेश किए, 5 जज बदले गए, 60 से ज्यादा तारीखें पड़ीं. मामला बबेरू कोतवाली क्षेत्र के नेता नगर का है. यहां रहने वाले किन्नर यादव (39 वर्ष) को अपनी पत्नी विमला देवी पर शक था कि इसका किसी से नाजायज संबंध हैं. उसने 9 अक्टूबर 2020 में कथित तौर पर पहले पत्नी की फरसे से गला काटकर हत्या कर दी, फिर एक शख्स (महिला का कथित प्रेमी) पर भी हमला कर दिया. इसके बाद वह पत्नी का कटा सिर बाल से पकड़े हुए सड़क से पैदल चलकर थाने पहुंचा और मौजूद पुलिस अधिकारियों से बोला- ”साहब, मैंने इसको मार डाला।”
क्या है पूरा मामला?
एक रिपोर्ट के मुताबिक़, घटना बबेरू थाना क्षेत्र के नेता नगर की है. यहां के रहने वाले 39 साल के किन्नर यादव को अपनी पत्नी विमला पर शक था. इसीलिए 9 अक्टूबर, 2020 को उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और उसके कटे सिर को लेकर बबेरू थाने पहुंचा. उस पर पीड़िता के पिता ने FIR दर्ज कराई थी. मामले में बांदा के SP अंकुर अग्रवाल ने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपी के ख़िलाफ़ IPC की धारा 302 (हत्या) के तहत केस दर्ज किया गया. इसके बाद महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया. पूरी तरह जांच की गई. जिस हथियार से हमला किया गया था, उसके नमूने लिए गए. तत्कालीन इंस्पेक्टर जयश्याम शुक्ला ने हथियार को लैब भेजकर छानबीन करवाई थी.
