Lucknow Rain News:लखनऊ में महिला से बदसलूकी करने वाले दो मनचलों को गिरफ्तार ने गिरफ्तार किया है। रोड पर हुए जलभराव में अभद्रता करने वाले लोग युवको के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक्शन लिया। आरोपियों पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। यह घटना गोमती नगर थाने की बताई जा रही है। इसी दौरान एक पिता बाइक से बेटी को लेकर वहां से गुजरे। लफंगों ने दोनों ओर से बाइक पर पानी उछालना शुरू किया। बाइक बंद हो गई। गाड़ी से उतरने के दौरान उपद्रवियों ने बाइक खींची तो युवती पानी में गिर गई। फिर उसे उठाने के बहाने भी अभद्रता की। बवाल करने वालों ने कार सवारों को रोक कर जबरन गेट खुलवाए।
अब तक 4 आरोपी गिरफ्तार
इस मामले अब तक कुल 4 आरोपी गिरफ्तार हुए है। लखनऊ में भयंकर बारिश के बीच बाइक सवार महिला से बदसलूकी करने के मामले में पुलिस 2 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद अरबाज और विराज साहू के रूप में हुई है। इससे पहले बुधवार रात को दो आरोपी पवन यादव और सुनील कुमार गिरफ्तार किए गए थे। बाकी अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
आधे धंटे कहां थी पुलिस?
अंबेडकर पार्क के आसपास वैसे तो हमेशा पुलिस कर्मी मौजूद रहते हैं। एसीपी गोमतीनगर का कार्यालय भी वहां से चंद कदम की दूरी पर है। लेकिन हुड़दंगी आधे घंटे तक राहगीरों को परेशान करते रहे और वहां से भाग भी निकले, पर पुलिस नजर नहीं आई। विडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई।लखनऊ के कमिश्नर अमरेंद्र कुमार सेंगर ने कहा कि अराजकतत्वों की पहचान के लिए इलाके में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे है। तीन टीमें बनाई गई हैं। दोषियों के खिलाफ शीघ्र ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।
