दिल्ली कोचिंग सेंटर हादसे के मामले में अब तक 5 और गिरफ्तार,छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी..

Delhi Coaching Center Incident:राजधानी दिल्ली के राजेंद्र नगर हादसे में तीन छात्रों की मौत हो गई और कई छात्र घायल हो गए थे। इस हादसे के बाद, पुलिस ने पांच और आरोपितों को गिरफ्तार किया है।छात्रों के परिजन और विद्यार्थियों ने इस हादसे के खिलाफ प्रदर्शन किया, जिसमें मृतकों के परिजनों से एक-एक करोड़ रुपये की मांग और घायलों के परिजनों से 50-50 लाख रुपये की मांग की गई।इस घटना के बाद, नगर निगम द्वारा 13 कोचिंग सेंटरों के बेसमेंट सील किए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपितों में बिल्डिंग के चार मालिक शामिल

इस बिल्डिंग के चार मालिक हैं, जिनके नाम सरबजीत सिंह, तेजिंदर सिंह, हरविंदर सिंह और परविंदर सिंह हैं। चारों चचेरे भाई हैं। ये लोग करोलबाग में रहते हैं। इन्होंने राव आइएएस कोचिंग सेंटर के मालिक अभिषेक गुप्ता को चार लाख रुपए मासिक किराए पर बिल्डिंग का बेसमेंट एरिया दे रखा था।उधर, आयुक्त अश्वनी कुमार ने बड़ी कारवाई की है। इस मामले में आयुक्त जेई को टर्मिनेट और एई को निलंबित कर सकते हैं।

“जो भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा”

डीसीपी एम हर्षवर्धन ने कहा, “इस घटना में जो भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। हम घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहे हैं और इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रख रहे हैं।”तीन यूपीएससी उम्मीदवारों की मौत पर बोलते हुए डीसीपी सेंट्रल एम हर्षवर्धन ने कहा कि बेसमेंट में व्यावसायिक गतिविधि करने की कोई अनुमति नहीं थी। हमने एमसीडी से कुछ जानकारी मांगी है, और हम उनकी भूमिका की भी जांच करेंगे। सभी कोणों से जांच चल रही है।उन्होंने कहा कि हम प्रदर्शनकारी छात्रों से शांति बनाए रखने और मुख्य सड़कों को अवरुद्ध न करने की अपील करते हैं, और विश्वास है कि इस मामले में सख्त कार्रवाई की जा रही है।

मृतकों के परिजनों को एक-एक करोड़ मुआवजा देने की मांग

बताया कि हमने डीसीपी को एफआईआर की प्रतियां, की जाने वाली कार्रवाई और मृतकों के परिवार को एक करोड़ रुपये और घायलों को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिलाने की मांग की, लेकिन इनमें से किसी पर भी ध्यान नहीं दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *