नवी मुंबई में तेज रफ्तार SUV कार ने रिक्शा चालक को मारी टक्कर, हुई मौत

Hit and Run Case:नवी मुंबई के वाशी में अंजुमन स्कूल के सामने एक तेज रफ्तार एसयूवी (SUV) ने एक रिक्शा चालक को टकरा लिया, जिससे उनकी मौत हो गई। इस दुर्घटना के बाद, एसयूवी ड्राइवर ने तुरंत गाड़ी से भागने का प्रयास किया, लेकिन सीसीटीवी कैमरों द्वारा यह घटना कैद की गई है। मुंबई के डीसीपी पंकज दहाने ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया है, और बाद में एसयूवी ड्राइवर को गिरफ्तार भी किया गया है।

वहीं इस घटना के बारें में मुंबई के डीसीपी पंकज दहाने ने इस घटना की जानकारी दी है, उन्होंने कहा, ”हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जहां साफ दिख रहा है कि एसयूवी ड्राइवर काफी तेज गति से गाड़ी चला रहा था और वह रिक्शा को काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। हादसे के तुरंत बाद एसयूवी ड्राइवर पीड़ित की मदद करने के बजाय वहां से भाग गया।”

दोनों के बीच होगी कोई दुश्मनी

इस हिट एंड रन हादसे से आसपास के लोगों में काफी गुस्सा है। हाल के दिनों में महाराष्ट्र में हिट-एंड-रन की कई घटनाएं सामने आई हैं। जिससे महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है। इस घटना के बाद लोग आशंका जता रहे हैं कि उन लोगों के बीच कोई दुश्मनी थी। जिसके कारण कार इतनी तेज गति से रिक्शे के ऊपर से गुजर गई।इससे पहले 9 जुलाई को नासिक में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 36 साल की महिला की मौत हो गई थी। हादसे के बाद महिला को टक्कर मारने वाले 52 साल के व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है। इस बीच, 7 जुलाई को वर्ली में हिट-एंड-रन मामले में, जिसमें कावेरी नखवा नाम की 45 साल की महिला की मौत हो गई थी, मुंबई की सेवरी अदालत ने मुख्य आरोपी मिहिर शाह को पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *