Delhi Coaching Centre मामले में एमसीडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जेई बर्खास्त तो एई को किया निलंबित..

Delhi Coaching Center Incident: दिल्ली के राजेंद्र नगर में स्थित दिल्ली के एक कोचिंग सेंटर में हादसे की घटना ने राजधानी को दहला दिया। यहां पानी भर जाने से तीन छात्रों की मौत हो गई और कई छात्र घायल हो गए। घटना के बाद, दिल्ली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है।आरोपितों में इस बिल्डिंग के चार मालिक शामिल हैं, जिनके नाम सरबजीत सिंह, तेजिंदर सिंह, हरविंदर सिंह और परविंदर सिंह हैं। ये चारों भाई करोलबाग में रहते हैं। इन्होंने राव कोचिंग सेंटर के मालिक अभिषेक गुप्ता को बिल्डिंग के बेसमेंट के किराए पर दे रखा था। इस बीच प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जूनियर इंजीनियर को बर्खास्त कर दिया है।

जेई बर्खास्त और एई निलंबित

प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जूनियर इंजीनियर को बर्खास्त कर दिया है। इसके अलावा सहायक इंजीनियर को निलंबित कर दिया गया है। कमिश्नर ने फील्ड स्टाफ की ओर से लापरवाही भी देखी है। उधर, ओल्ड राजिंदर नगर की घटना पर डीसीपी सेंट्रल एम हर्ष वर्धन ने कहा कि “हमने इस मामले में पांच और लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आगे की जांच जारी है और मामले में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हम प्रदर्शन कर रहे छात्रों से लगातार बातचीत कर रहे हैं। मैं उनसे अपील करना चाहता हूं कि वो शांति बनाएं रखें।

घटना वाले जगह पर पहुंची जेसीबी

वहीं, मौके पर पहुंचे जेसीबी द्वारा ढके हुए नाले से स्लैब हटाई जा रही है। बताया गया कि मौके पर तीन जेसीबी मौजूद हैं। राव कोचिंग सेंटर के विपरित जो नाला है, उससे अतिक्रमण हटाया जा रहा है।इस मामले में दिल्ली पुलिस ने सोमवार को पांच और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें चार बिल्डिंग मालिक और एक थार कार का मालिक शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *