LIC Scheme for Daughter:महंगाई के बढ़ते दबाव और बच्चों के भविष्य की चिंता को देखते हुए माता-पिता अपनी संतान की शिक्षा और शादी के लिए निवेश पर ध्यान दे रहे हैं। इस दिशा में, जीवन बीमा निगम (LIC) ने बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक विशेष पॉलिसी लॉन्च की है ।LIC कन्यादान पॉलिसी।LIC कन्यादान पॉलिसी में आप अपनी बेटी के लिए 22.5 लाख रुपये का फंड जमा कर सकते हैं, जो उसकी शिक्षा, शादी या अन्य महत्वपूर्ण खर्चों के लिए उपयोगी हो सकता है। इस पॉलिसी की कुछ प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं।
एलआईसी की कन्यादान पॉलिसी के बारे में
- फंड की राशि: इस योजना के तहत आप अपनी बेटी के लिए 22.5 लाख रुपये तक का फंड जमा कर सकते हैं।
- टैक्स बेनिफिट्स: इस पॉलिसी में निवेश करने पर आपको टैक्स बेनिफिट्स भी मिलते हैं, जिससे आपकी कुल टैक्स लायबिलिटी कम हो सकती है।
- लोन फैसिलिटी: इस पॉलिसी में लोन की सुविधा भी उपलब्ध है, जो आपको भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर वित्तीय मदद प्रदान कर सकती है।
4.उम्र की शर्त: इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपकी बेटी की उम्र 1 से 10 साल के बीच होनी चाहिए।
LIC की यह पॉलिसी न केवल एक सुरक्षित निवेश विकल्प है, बल्कि यह आपके बच्चों के भविष्य को सुनिश्चित करने का एक प्रभावी तरीका भी है। यह योजना उन माता-पिता के लिए विशेष रूप से उपयोगी हो सकती है जो अपनी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक ठोस कदम उठाना चाहते हैं।
मैच्योरिटी के बाद कितना मिलेगा लाभ
अगर आप 25 साल के लिए एलआईसी की कन्यादान पॉलिसी में निवेश करते हैं और आपको सालाना 41,367 रुपये का निवेश करना होगा। इसका मतलब है कि हर महीने लगभग 3,447 रुपये का प्रीमियम होगा। 25 साल के मैच्योरिटी के लिए आपको केवल 22 साल तक ही निवेश करना है। अब मैच्योरिटी के बाद आपको करीब 22.5 लाख रुपये का लाभ मिलेगा।
डेथ बेनिफिट का लाभ
अगर पॉलिसी के दौरान पिता की मौत हो जाए तो बच्ची को प्रीमियम का भुगतान नहीं करना होगा। इस स्थिति में प्रीमियम माफ हो जाता है। इसके अलावा 25 साल तक बच्ची को सालाना 1 लाख रुपये मिलेंगे और मैच्योरिटी के बाद लंप सम अमाउंट मिलेगा। वहीं, अगर पिता की मौत रोड एक्सीडेंट की वजह से होती है तब डेथ बेनिफिट्स के साथ 10 लाख रुपये का एक्सीडेंटल डेथ बेनिफिट भी मिलता है। एक्सीडेंटल डेथ बेनिफिट का लाभ नॉमिनी को मिलता है।
