गोविंदा ने एबीपी न्यूज से बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के साथ रिश्तों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हिंदू धर्म में तलाक नहीं होता। इस दौरान उन्होंने मां निर्मला देवी के संघर्ष को याद किया और बताया कि एक समय उनके बंगले का पूरा सामान लूट लिया गया था। उनकी मां ने मुश्किलों में बच्चों की परवरिश की।
Year: 2026
कौन हैं रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह? जिनका केंद्र सरकार ने एक साल बढ़ाया कार्यकाल, जानें उनका करियर
केंद्र सरकार ने रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह का कार्यकाल एक साल बढ़ा दिया है। अब वह 31 अक्टूबर 2027 तक पद पर बने रहेंगे। यह फैसला स्वदेशी रक्षा उत्पादन और सैन्य तकनीक में आत्मनिर्भरता बढ़ाने के प्रयासों के बीच आया है। सिंह के पास DRDO अध्यक्ष और रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी है।
जम्मू-कश्मीर में अगले हफ्ते होगा उमर अब्दुल्ला कैबिनेट का विस्तार, मंत्रियों की लिस्ट फाइनल
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अगले सप्ताह के शुरुआती दो से तीन दिनों में मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल के संकेत दिए हैं। उन्होंने बताया कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से इस संबंध में मुलाकात हुई है। मुख्यमंत्री के अनुसार, फारूक अब्दुल्ला से सलाह के बाद मंत्रियों की सूची पहले ही फाइनल कर दी गई है।
Bajaj Pulsar NS200 नए अवतार में लॉन्च, मिले Ride Modes और Traction Control जैसे फीचर्स; जानें कीमत
Bajaj Pulsar NS200 को नए अपडेट के साथ पेश किया गया है। बाइक में 5-इंच TFT डिस्प्ले, Ride Modes, Traction Control, Google Maps मिररिंग और USB Type-C चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 199.5cc इंजन मिलता है, जिसकी अधिकतम पावर 25.5 bhp बताई गई है। दिल्ली में शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1,60,374 रुपये है।
हिमाचल प्रदेश के 6 मेडिकल कॉलेजों को मिली 320 नई पीजी सीटों की मंजूरी, केंद्र देगा 415 करोड़ रुपये
हिमाचल प्रदेश के छह सरकारी मेडिकल कॉलेजों में पोस्ट ग्रेजुएट की 320 नई मेडिकल सीटों को केंद्र सरकार ने मंजूरी दी है। इस योजना के लिए करीब 415 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। नई सीटों से मेडिकल शिक्षा का विस्तार होगा और राज्य में विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है।
