Danapur-Bihta Elevated Corridor: पटना में जाम से मिलेगी मुक्ति, 25 KM लंबी फोरलेन सड़क से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान

पटना के दानापुर और बिहटा के बीच करीब 25 किलोमीटर लंबे फोरलेन एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण जारी है। इसके तैयार होने से पश्चिमी पटना में ट्रैफिक का दबाव कम होने और आरा की ओर से आने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। परियोजना से बिहटा एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी भी बेहतर हो सकती है।

UNGA में भारत ने दोहराई परमाणु तकनीक के शांतिपूर्ण इस्तेमाल की प्रतिबद्धता, IAEA की भूमिका पर दिया जोर

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र में भारत ने परमाणु विज्ञान और प्रौद्योगिकी के सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण इस्तेमाल की प्रतिबद्धता दोहराई। सांसद संगीता कुमारी सिंह देव ने IAEA की भूमिका और तकनीकी सहयोग पर जोर दिया। वहीं, भारत-संयुक्त राष्ट्र विकास साझेदारी कोष के कार्यक्रम में सात देशों ने भारत की विकास सहायता की सराहना की।

हरियाणा में स्मृति ईरानी का बड़ा फैसला? BJP जिला अध्यक्षों की सुरक्षा वापस लेने का निर्देश, संगठन मजबूत करने पर जोर

हरियाणा मामलों की बीजेपी प्रभारी स्मृति ईरानी ने अपनी पहली राज्य यात्रा के दौरान पार्टी नेताओं के साथ कई बैठकें कीं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने सभी जिला अध्यक्षों की सुरक्षा वापस लेने का निर्देश दिया। गुरुग्राम बीजेपी अध्यक्ष की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए गए। बैठकों में संगठन मजबूत करने और सरकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

भोपाल शराब ठेका फर्जीवाड़ा: डिप्टी CM के पूर्व OSD दीपम रायचूरा के खिलाफ FIR, 2.75 करोड़ की FDR पर सवाल

मध्य प्रदेश के भोपाल में शराब दुकान का ठेका हासिल करने के लिए कथित फर्जीवाड़े के मामले में लोकायुक्त ने FIR दर्ज की है। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के पूर्व OSD दीपम रायचूरा और शराब ठेकेदार जसवंत सिंह पर 2.75 करोड़ रुपये की कथित फर्जी FDR और सत्यापन रिपोर्ट से जुड़े मामले में आरोप लगाए गए हैं। जांच जारी है।

Jharkhand News: नितिन नबीन का झारखंड में बड़ा बयान, बोले- BJP कार्यकर्ता राज्य में कमल खिलाने के लिए तैयार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने झारखंड में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को याद किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ की। साथ ही राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए घुसपैठियों, SIR और लोकतंत्र के मुद्दे पर सवाल उठाए।

Bihar Politics: जेडीयू का अनंत सिंह पर बड़ा एक्शन, 6 साल के लिए पार्टी से निकाला; पत्नी नीलम देवी पर भी गिरी गाज

बिहार की राजनीति में जेडीयू ने बड़ा कदम उठाते हुए मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी ने अनुशासनहीनता और विधान परिषद चुनाव में जेडीयू उम्मीदवार के खिलाफ प्रचार करने को कार्रवाई की वजह बताया है। अनंत सिंह की विधायकी पर भी सवाल उठ सकते हैं।

Jamia Protest: जामिया में छात्र संघ की बहाली को लेकर बवाल, छात्रों और प्रशासन में टकराव; ऑनलाइन हुईं क्लासेज

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्र संघ की बहाली की मांग को लेकर जारी प्रदर्शन के बीच शनिवार को तनाव बढ़ गया। छात्रों ने टेंट तोड़ने और जबरन हटाने का आरोप लगाया, जबकि रजिस्ट्रार ने कांग्रेस नेताओं पर माहौल बिगाड़ने का दावा किया। तीन मांगों पर अड़े प्रदर्शनकारियों के बीच यूनिवर्सिटी ने क्लासेज ऑनलाइन कर दी हैं।

दलेर मेंहदी और सुबोध उनियाल विवाद खत्म, CM धामी की पहल पर सुलझा मामला

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर पंजाबी गायक दलेर मेंहदी और उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल के बीच विवाद खत्म होने के संकेत मिले हैं। मीका सिंह के मुताबिक, सीएम धामी ने दलेर मेंहदी से फोन पर बात कर खेद जताया और उन्हें उत्तराखंड बुलाकर सम्मानित करने की बात कही।

AISA News: नेहा बोरा का मोदी सरकार पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक विरोध का अधिकार छीना जा रहा

AISA अध्यक्ष नेहा बोरा ने SIR और पीस बॉन्ड के मुद्दे पर मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार पर सवाल उठाते हुए पीस बॉन्ड पर हस्ताक्षर करने से इनकार किया। नेहा बोरा ने मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का मुद्दा उठाया और बताया कि नोटिस को चुनौती देने के लिए हाई कोर्ट का रुख क्यों किया।

Sonia Gandhi X Post: सोनिया गांधी ने पहली बार X पर लिखा पोस्ट, बताया कैसे राजीव गांधी के प्यार में पड़ी थीं

सोनिया गांधी ने X पर अपना पहला पोस्ट साझा कर अपनी नई किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ की जानकारी दी। वीडियो में उन्होंने बताया कि राजीव गांधी से उनकी मुलाकात कैंब्रिज के Varsity Restaurant में हुई थी। पहले दोस्ती हुई और फिर दोनों का रिश्ता प्यार में बदल गया। किताब 10 नवंबर को रिलीज होगी।