पीएम मोदी पर मल्लिकार्जुन खरगे की कथित टिप्पणी ने देश की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है। पटना, दिल्ली, जयपुर और चंडीगढ़ में बीजेपी कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। बीजेपी ने राहुल गांधी से भी माफी मांगी है। आखिर इस बयान पर बीजेपी इतनी आक्रामक क्यों हो गई? जानिए पूरा मामला।
Category: भारत
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे के बयान पर राजनाथ सिंह का पलटवार, अब इमरान मसूद की ‘बाप’ वाली टिप्पणी से बढ़ा विवाद
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की पीएम मोदी के दिवंगत पिता पर टिप्पणी को लेकर विवाद बढ़ गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधा। वहीं, जामिया मिल्लिया इस्लामिया मामले में एफआईआर से नाराज कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने रजिस्ट्रार को लेकर तीखी टिप्पणी की, जिसके बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई।
PM Modi News: खरगे के बयान पर सपा सांसद आरके चौधरी की प्रतिक्रिया, बोले- ‘हम तो समाजवादी पार्टी में हैं’
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कथित विवादित टिप्पणी को लेकर सियासी विवाद जारी है। अब समाजवादी पार्टी के सांसद आरके चौधरी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि खरगे बड़े नेता हैं, लेकिन उन्होंने उनसे इस मुद्दे पर बात नहीं की। पटना के कार्यक्रम में टिप्पणी के बाद हंगामा हुआ था।
BJP Protest: खरगे के बयान पर देशभर में BJP का प्रदर्शन, पटना में कांग्रेस नेताओं का पुतला फूंका
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की कथित टिप्पणी को लेकर राजनीतिक विवाद बढ़ गया है। भाजपा ने सोमवार को देशभर में जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया। पटना में संजय सरावगी और राम कृपाल यादव समेत भाजपा नेताओं ने मार्च निकालकर पुतला दहन किया। खरगे के खिलाफ पुलिस शिकायत भी दर्ज कराई गई।
Political Controversy: पीएम मोदी पर दानिश अली की विवादित टिप्पणी, खरगे के बयान के समर्थन में कही जेल भेजने की बात
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता पर टिप्पणी के बाद राजनीतिक विवाद बढ़ गया है। पूर्व सांसद दानिश अली ने खरगे का समर्थन करते हुए वोट चोरी के आरोपों और जेल भेजने की बात कही। उनके बयान पर भाजपा ने विरोध जताया है और कांग्रेस अध्यक्ष से माफी मांगने की मांग की है।
18,300 अग्निवीरों की चार साल की सेवा होगी पूरी, हरियाणा सरकार ज्वाइनिंग लेटर देने को तैयार
अग्निपथ योजना के पहले बैच के करीब 18,300 अग्निवीर चार साल की सैन्य सेवा पूरी करने के बाद 31 दिसंबर तक बाहर हो सकते हैं। इस बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अग्निवीरों को सरकारी सेवाओं में शामिल करने के लिए ज्वाइनिंग लेटर जारी करने की तैयारी की घोषणा की है। पहला बैच 26 नवंबर को पहुंचने की संभावना है।
अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड में 3 और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 22 की गिरफ्तारी; खनन विवाद में हुई थी हत्या
राजस्थान के भरतपुर में बीजेपी के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 5 हजार रुपये का इनामी दानवीर, बलराम उर्फ पप्पू और राजो उर्फ राजू शामिल हैं। ताजा गिरफ्तारियों के बाद कुल आरोपियों की संख्या 22 हो गई है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
