UP Election 2027: मायावती को पांचवीं बार CM बनाने का संकल्प, 6 दिसंबर को होगा बड़ा शक्ति प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर मायावती ने तैयारियां तेज कर दी हैं। BSP की प्रदेश स्तरीय बैठक में उन्हें पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया। मायावती ने EVM, बेरोजगारी और पेपर लीक के मुद्दे पर सरकार को घेरा। पार्टी ने 6 दिसंबर को बाबा साहेब आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर बड़ी रैली का ऐलान किया।

UP Politics: योगी आदित्यनाथ का कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर हमला, बोले- जनता लगातार नकार रही, लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर एक बार फिर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल देश के लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। सीएम योगी गुरुवार को गाजियाबाद में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल होकर लोकतांत्रिक मूल्यों और जनादेश के सम्मान का संदेश देंगे।

UP Election 2027: यूपी कांग्रेस में प्रियंका गांधी के हाथ होगी चुनावी रणनीति की कमान, सीट बंटवारे से लेकर प्रचार तक लेंगी हर फैसला

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा सीट बंटवारे, सपा के साथ गठबंधन और चुनाव प्रचार की रणनीति पर नजर रखेंगी। वहीं, वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस 20 नवंबर के बाद प्रदेश में रैलियां शुरू करने की तैयारी कर रही है।

UP Politics: अखिलेश यादव पर नरम पड़े स्वामी प्रसाद मौर्य के तेवर! विधानसभा चुनाव लड़ने के फैसले पर दिया बड़ा बयान

अखिलेश यादव के विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने और सीधे मुख्यमंत्री बनने की बात पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इसे अखिलेश का निजी फैसला बताया। वहीं, भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए 2027 चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। पोस्टर वॉर और राहुल गांधी से मुलाकात ने भी सियासी चर्चा बढ़ाई है।

UP News: यूपी में धनतेरस से छठ पूजा तक नहीं होगी बिजली कटौती, शहर से गांव तक 24 घंटे मिलेगी सप्लाई

उत्तर प्रदेश में धनतेरस से छठ पूजा तक बिजली कटौती नहीं होगी। ऊर्जा विभाग ने शहरों और गांवों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए हैं। खराब ट्रांसफार्मर तुरंत बदले जाएंगे और ढीले तारों की मरम्मत होगी। बिजली की समस्या होने पर उपभोक्ता 1912 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करा सकेंगे।

Dhirendra Shastri Controversy: धीरेन्द्र शास्त्री के खिलाफ लखनऊ में लगे पोस्टर, सपा मुख्यालय के बाहर होर्डिंग से मचा बवाल

भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का विवाद बढ़ता जा रहा है। लखनऊ में सपा मुख्यालय के बाहर उनके खिलाफ पोस्टर लगाए गए हैं। होर्डिंग में उन्हें ढोंगी-पाखंडी व्यापारी बताया गया है। जानिए किसने लगवाए ये पोस्टर और इस पूरे विवाद पर अखिलेश यादव ने क्या कहा।

UP MLC Election Result: BJP की बढ़ी चिंता! 53 हजार से ज्यादा वोट अवैध, मतपत्रों पर लिखा मिला ‘UGC Roll Back’?

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के चुनाव में बीजेपी ने 6 और सपा ने 5 सीटों पर जीत दर्ज की। इस बीच 53,615 अवैध वोटों ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। सूत्रों के मुताबिक, कुछ मतपत्रों पर UGC Roll Back लिखा गया था। अब 2027 चुनाव से पहले बीजेपी की रणनीति पर सवाल उठ रहे हैं।

Rahul Gandhi: राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज पर हिमंत बिस्वा सरमा का पलटवार, बोले- सड़क नहीं, संसद में बहस कीजिए

राहुल गांधी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डिबेट की चुनौती देने वाले वीडियो पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि बहस सड़क पर नहीं, संसद में होनी चाहिए। हिमंत ने राहुल के दिवाली वाले वीडियो में दिखे लाल गुलाब पर भी तंज कसते हुए वैलेंटाइन डे का जिक्र किया।

UP Politics: 2027 से पहले लखनऊ के रमाबाई मैदान में दिखेगी दलित राजनीति की ताकत, चंद्रशेखर और मायावती के कार्यक्रमों पर नजर

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले दलित राजनीति में हलचल तेज है। चंद्रशेखर आजाद 26 नवंबर को लखनऊ के रमाबाई आंबेडकर मैदान में महारैली करेंगे, जबकि बसपा 6 दिसंबर को इसी स्थल पर कार्यक्रम आयोजित करेगी। दोनों आयोजनों को दलित वोट बैंक और बहुजन नेतृत्व पर पकड़ मजबूत करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

Akhilesh Yadav: विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने के ऐलान पर BJP का हमला, पंकज चौधरी ने कहा- ‘रणछोड़ अखिलेश’

अखिलेश यादव के विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने के ऐलान पर बीजेपी ने हमला बोला है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने उन्हें ‘रणछोड़ अखिलेश’ कहते हुए तंज कसा। वाराणसी में अखिलेश ने कहा था कि वह वही करेंगे, जो उनके लिए शुभ होगा। इस बयान के बाद यूपी की सियासत में बयानबाजी तेज हो गई है।