Noida News: किसानों को मिलेंगे 5% विकसित आवासीय भूखंड, नोएडा मास्टर प्लान-2031 में हुआ बदलाव

नोएडा प्राधिकरण ने किसानों के 5 प्रतिशत विकसित आवासीय भूखंडों के लंबित मामलों के समाधान के लिए मास्टर प्लान-2031 में संशोधन किया है। अब गांवों की मौजूदा आबादी से सटी जमीन पर भूखंडों के नियोजन का प्रावधान जोड़ा गया है। प्रस्ताव पर आपत्तियां और सुझाव लेने के बाद मामला शासन को भेजा जाएगा।

UP MLC Election Results: बीजेपी ने जीतीं 6 सीटें, सपा के खाते में 5; आकाश अग्रवाल और ध्रुव त्रिपाठी की जीत भी चर्चा में

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 स्नातक और शिक्षक कोटे की सीटों पर बीजेपी ने 6 और समाजवादी पार्टी ने 5 सीटें जीतीं। बीजेपी ने 2020 की 6 में से 5 सीटें बरकरार रखीं, जबकि सपा ने अपनी 3 सीटें बचाकर 2 नई सीटें हासिल कीं। आकाश अग्रवाल और ध्रुव त्रिपाठी की जीत भी चर्चा में रही।

Azam Khan News: आजम खान और अब्दुल्ला को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत, सजा निलंबित; दोषसिद्धि पर रोक से इनकार

आजम खान और अब्दुल्ला आजम खान को दो पैन कार्ड मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत मिली है। अदालत ने दोनों की जमानत मंजूर करते हुए सजा निलंबित कर दी, लेकिन दोषसिद्धि पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आजम खान के बाहर आने से पार्टी मजबूत होगी।

UP Government Jobs: आंदोलन में हिंसा करने वालों को सरकारी नौकरी मिलने में हो सकती है मुश्किल, चरित्र सत्यापन के नियम सख्त

उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी नौकरियों में सीधी भर्ती के तहत चयनित अभ्यर्थियों के चरित्र सत्यापन के नियम सख्त किए हैं। नए निर्देशों के अनुसार, हिंसक तरीकों से व्यवस्था बदलने का उद्देश्य रखने वाले संगठनों से जुड़ाव अपात्रता का आधार बन सकता है। हालांकि, केवल FIR दर्ज होने या जांच लंबित रहने से अभ्यर्थी स्वतः अयोग्य नहीं होगा।

UP MLC Election Results: अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, कहा- विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी ढूंढ रही बीजेपी

उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में 11 सीटों में से 5 सीटों पर जीत के बाद अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा। सपा प्रमुख ने खुली चिट्ठी में पार्टी को ‘फ्लॉप शो’ बताया और दावा किया कि बीजेपी को 2027 विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने शिक्षकों और युवाओं का आभार जताया।

UP MLC Election Result: हरि सिंह ढिल्लो की रिकॉर्ड जीत, सपा को 17,676 वोटों से हराया

उत्तर प्रदेश शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो ने बरेली-मुरादाबाद सीट पर रिकॉर्ड जीत दर्ज की। उन्होंने सपा के हाजी दानिश अख्तर को 17,676 वोटों से हराया। लखनऊ में उमेश द्विवेदी फिर जीते, जबकि वाराणसी में लाल बिहारी यादव ने जीत दोहराई। चुनाव में 3,183 वोट निरस्त हुए।

UP Investment News: सीएम योगी का बड़ा फोकस, सिंगापुर के साथ निवेश पर होगी चर्चा; यूपी में बढ़ेंगे उद्योग और रोजगार?

उत्तर प्रदेश में निवेश और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने नई संभावनाओं पर जोर दिया है। सिंगापुर के प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रस्तावित बैठक में निवेश, औद्योगिक परियोजनाओं और रोजगार पर चर्चा होगी। जानिए योगी सरकार का वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का लक्ष्य और निवेश को जमीन पर उतारने की तैयारी।

Shiva Sharma Case: श्रद्धा दुबे और बहन की संपत्तियों की जांच तेज, बैंक खातों का भी खुलेगा राज

लखनऊ के शिवा शर्मा मौत मामले में हजरतगंज पुलिस ने श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर तनवीर की संपत्तियों व बैंक खातों की जांच तेज कर दी है। श्रद्धा के छह लाख रुपये वाले खाते को पहले ही फ्रीज किया जा चुका है। अब पुलिस क्राइम सीन रिक्रिएशन और फोरेंसिक जांच के जरिए मौत की गुत्थी सुलझाने की कोशिश करेगी।

UP Minimum Wages Hike: योगी सरकार ने बढ़ाई मजदूरी, श्रमिकों को हर महीने मिलेंगे 238 रुपये तक ज्यादा

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी की नई दरें तय कर दी हैं। 1 अक्टूबर 2026 से लागू दरों के तहत मजदूरों को हर महीने 174.25 रुपये से 238.39 रुपये तक अतिरिक्त मिलेंगे। नोएडा और गाजियाबाद में कुशल श्रमिकों की मजदूरी सबसे ज्यादा बढ़ी है। जानें जिलेवार नई वेतन दरें।

UP MLC Election Result: उमेश द्विवेदी ने तीसरी बार दर्ज की जीत, लखनऊ शिक्षक सीट पर लगाई हैट्रिक

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन सीट पर भाजपा के उमेश द्विवेदी ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर हैट्रिक लगाई। उन्हें 12,508 वोट मिले। सपा प्रत्याशी सुशील कुमार को छह हजार से अधिक मतों से हार का सामना करना पड़ा। मतगणना में गड़बड़ी के आरोपों और हंगामे के कारण परिणाम घोषित होने में देरी हुई।