UP MLC Election 2026: दोपहर 2 बजे तक 40.87% मतदान, बरेली-मुरादाबाद सबसे आगे

उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी है। दोपहर 2 बजे तक 40.87 फीसदी वोटिंग दर्ज हुई। बरेली-मुरादाबाद शिक्षक सीट 59.17 प्रतिशत मतदान के साथ सबसे आगे रही, जबकि इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीट पर सबसे कम 26.30 फीसदी वोटिंग हुई। बीजेपी और सपा के लिए अहम इन चुनावों के नतीजे 27 अक्टूबर को आएंगे।

UP MLC Election: अखिलेश यादव का कांग्रेस से सीट शेयरिंग पर बड़ा बयान, बोले- 170 सीटों का हमें पता है

अखिलेश यादव ने स्नातक एमएलसी चुनाव में वोट डालने के बाद कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि 170 सीटों को लेकर सपा और कांग्रेस को जानकारी है और लक्ष्य बीजेपी को हराना है। अखिलेश ने एमएलसी चुनाव में निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए सपा समर्थकों को रोकने के आरोप भी लगाए।

UP Viral News: औरैया की रीना-रामसुघर सगाई का ड्रामा! पहले वायरल हुईं तस्वीरें, अब पति की वापसी का दावा

UP Viral News: औरैया में 30 साल की रीना राजपूत और 75 साल के रामसुघर की कथित सगाई का मामला लगातार नए मोड़ ले रहा […]

UP Election 2027: अनुप्रिया पटेल का बड़ा दावा, 2027 में NDA लगाएगा जीत की हैट्रिक!

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मिर्जापुर में एमएलसी चुनाव के दौरान मतदान किया और दावा किया कि स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की सभी सीटों पर एनडीए के प्रत्याशी जीतेंगे। उन्होंने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का भरोसा जताया। साथ ही स्पष्ट किया कि गठबंधन में सीट बंटवारे पर अभी औपचारिक बातचीत नहीं हुई है।

UP Election 2027: मिर्जापुर में 2027 से पहले सियासी हलचल, पकौड़ी लाल कोल बनाएंगे नई पार्टी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले मिर्जापुर की राजनीति में नई हलचल शुरू हो गई है। पूर्व सांसद पकौड़ी लाल कोल ने अलग राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान किया है। बहू रिंकी कोल के अपना दल (एस) से विधायक होने के बीच यह फैसला चर्चा में है। वहीं, पूर्व डीएम दिव्या मित्तल की नई पार्टी से विंध्य क्षेत्र में नए सियासी समीकरण बनने की संभावना है।

UP Politics: यूपी की 11 एमएलसी सीटों पर महासंग्राम, 14.81 लाख वोटर करेंगे उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला

उत्तर प्रदेश की 11 एमएलसी सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान शुरू हो गया। पांच स्नातक और छह शिक्षक सीटों के लिए करीब 14.81 लाख मतदाता वोट डाल रहे हैं। प्रदेश के 72 जिलों में 2,697 मतदान स्थल बनाए गए हैं। बीजेपी और सपा के बीच मुकाबले के नतीजे 27 अक्टूबर को घोषित होंगे।

UP News: सीएम योगी का बड़ा संदेश: जनता की जिंदगी में बदलाव लाना ही प्रशासन की असली कामयाबी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने साधना शृंखला-2026 की सफलता की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रशासन की सार्थकता जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव से साबित होती है। उन्होंने दक्ष, संवेदनशील और जवाबदेह प्रशासन को सुशासन की कुंजी बताया। लखनऊ में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला में आठ राज्यों और चार केंद्र शासित प्रदेशों की सहभागिता होगी।

UP Politics: जेल में बंद आजम खां के हाथ में सपा की चुनावी कमान? अखिलेश की मुलाकात से बढ़ी सियासी हलचल

अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खां से मुलाकात कर गठबंधन की सीटों और संभावित प्रत्याशियों पर चर्चा की। सपा प्रमुख ने कहा कि आजम खां के सुझावों को अहमियत दी जाएगी। इस मुलाकात के बाद पश्चिमी यूपी की सियासत और रामपुर सीट पर उम्मीदवार को लेकर चर्चाएं तेज हैं। जानिए मुलाकात के राजनीतिक मायने।

Vande Bharat Train: वाराणसी से दिल्ली दौड़ेगी स्लीपर वंदेभारत, जानिए रूट, टाइमिंग और किराया

वाराणसी से नई दिल्ली के बीच स्लीपर वंदेभारत ट्रेन चलाने की तैयारी है। प्रस्तावित शेड्यूल के मुताबिक, ट्रेन रात में रवाना होकर सुबह गंतव्य तक पहुंचेगी। प्रयागराज और कानपुर में भी ठहराव होगा। 16 कोच वाली ट्रेन में 823 यात्रियों की क्षमता होगी। जानिए संभावित लॉन्चिंग डेट, टाइमिंग, कोच और आधुनिक सुविधाओं की पूरी जानकारी।

UP Politics: आजम खां को CM की कुर्सी चाहिए? ओम प्रकाश राजभर के दावे से यूपी की सियासत में हलचल

उत्तर प्रदेश की सियासत में आजम खां को लेकर ओम प्रकाश राजभर के दावे से नई चर्चा शुरू हो गई है। राजभर ने अखिलेश यादव और आजम खां की मुलाकात पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री पद और AIMIM से जुड़ी अटकलें लगाईं। वहीं, अखिलेश यादव ने मुलाकात को भावनात्मक बताया और आजम खां को अपना बताया।